Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : सदन में विपक्ष के आरोप पर विधायक बृहस्पत सिंह का बयान… किसान को मृतक बता रहे हैं वो जिंदा है…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG BREAKING : सदन में विपक्ष के आरोप पर विधायक बृहस्पत सिंह का बयान… किसान को मृतक बता रहे हैं वो जिंदा है…

GrandNews
Last updated: 2020/12/23 at 2:55 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में गांजा तस्करी, कस्टम मिलिंग के बाद अब किसानों के आत्महत्या को लेकर पक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष ने किसानों की आत्महत्या मामले में स्थगन प्रस्ताव लगाया है। वहीं सरकार से मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

- Advertisement -

संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष बलरामपुर के जिस किसान को मृतक बता रहे हैं वो जिंदा है। हमारे विधायक बृहस्पत सिंह इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सदस्यों से माफी मांगने की मांग को लेकर सदन में नारेबाजी की। वहीं विपक्षी सदस्य भी किसानों की आत्महत्या को लेकर नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों का जमकर नारेबाजी और शोरशराबा होने के बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इससे पहले किसानों के आत्महत्या के मुद्दे पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दो दिन पहले इस मुद्दे पर चर्चा की व्यवस्था दी थी पर वे भाग गए। इस दौरान मंत्री ने भाजपा शासन में हुए किसानों की आत्महत्या का मामला उठाया। मंत्री के जवाब सुनने के बाद विपक्षों सदस्यों ने गलत बयानबाजी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले में मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम सरकार का पक्ष रखा। भाजपा के शिवरतन शर्मा ने कहा कि चूंकि ये कई विभाग का मामला है इसलिए CM को इसका जवाब देना चाहिए। मंत्री ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि विपक्ष के सारे आरोप बेबुनियाद है।

- Advertisement -

शिवरतन शर्मा ने कहा- हमने नहीं कहा किसान ने खुदकुशी की है..

- Advertisement -

किसानों की खुदकुशी के मामले में लाए गए स्थगन प्रस्ताव स्वीकार किया जाए या नहीं इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने कहा कि हमने नहीं कहा है कि बलरामपुर के किसान संजय सिंह ने खुदकुशी की है। विपक्षी सदस्यों ने सत्ता पक्ष को घेरते हुए खेद व्यक्त करने की मांग की। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। सभापति ने मामले को संभालते हुए निर्देशित किया। कहा कि इस मामले में किसी को माफी मांगने की जरूरत नहीं।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भूपेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर,ओलंपिक संघ के महासचिव होरा ने गिनाई उपलब्धियाँ..टेनिस अब गाँव के बच्चों से दूर नहीं..खेलबो अउ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़
Next Article BIG BREAKING : राजधानी के सड़क किनारे… नाली में पड़ी मिली अज्ञात की लाश…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू
Breaking News देश June 4, 2025
CG BREAKING : पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले 14 पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
CG BREAKING : पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले 14 पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
Breaking News छत्तीसगढ़ सरगुजा June 4, 2025
Sahara India Money Refund : सहारा इंडिया निवेशकों के भुगतान को लेकर बड़ा अपडेट, लॉगिन करें, रिफंड की स्थिति जानें, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन  
Grand News देश June 4, 2025
CG SET Result 2024-25: अलग-अलग विषयों में तीन सगे भाइयों ने हासिल किया SET पात्रता
CG SET Result 2024-25: अलग-अलग विषयों में तीन सगे भाइयों ने हासिल किया SET पात्रता
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?