रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों/ निगम/ मंडल/ आयोग/ संस्था आदि में पूर्व से कार्य कर रहे अनियमित कर्मचारी/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है | छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांगो पर अब मंत्रालय में हलचल शुरू हो गई है। फेडरेशन की मांगो पर कार्यवाही शुरू करते हुए मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों व जिलों से जानकारी मंगाई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागों को इसके लिए निर्देश पत्र जारी किया है। पत्र जारी होने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि बहुत जल्द ही प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जायेगा।
Advertisements
Advertisements