Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अच्छी खबर : बेघरों को घर देने की भूपेश सरकार की कोशिशों को केंद्र ने सराहा, पुरस्कार की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अच्छी खबर : बेघरों को घर देने की भूपेश सरकार की कोशिशों को केंद्र ने सराहा, पुरस्कार की घोषणा

GrandNews
Last updated: 2020/12/25 at 1:55 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन को मिली उपलब्धियों की भारत सरकार ने सराहना की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मोर जमीन मोर मकान योजना के समावेशी मॉडल की प्रशंसा करते हुए राज्य को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिकाओं की श्रेणी में डोंगरगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार एक जनवरी 2021 को दिया जाएगा।

भारत सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बहुप्रतीक्षित सम्मान समारोह की घोषणा की गयी। एक जनवरी, 2021 को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में वर्चुअल समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को स्पेशल कैटेगॉरी में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में मोर ज़मीन मोर मकान योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ आवास बनाने वाली छत्तीसगढ़ के हितग्राही अंजू साहू (धमतरी),  मुमताज़ बेगम (धमतरी) एवं  ममता वर्मा (कवर्धा) को भी सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी ने राज्य की जनता, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं सभी नगरीय निकायों को बधाई देते हुए सभी बेघर व्यक्तियों को पक्का आवास उपलब्ध कराए जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। नगरीय प्रशसान एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग, नगरीय निकायों एवं सम्मानित किए जा रहे हितग्राहियों को बधाई दी है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सत्ता की हनक में लोकतंत्र को ठेंगा दिखा रही है मोदी सरकार -कोको पाढ़ी
Next Article दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइक सवार को रौंदा… एक की दर्दनाक मौत… शव के हुए कई टुकड़े… दूसरा गंभीर…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
NATIONAL VIRAL VIDEO देश June 8, 2025
CG NEWS : अरपा डैम में युवक और युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप, तलाश जारी 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?