Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूनम हत्याकांड: प्यार में प्रेमिका ने ली ‘खौफनाक परीक्षा’, प्रेमी के हाथों से कराया सहेली का खून
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMURDERउत्तरप्रदेशक्राइम

पूनम हत्याकांड: प्यार में प्रेमिका ने ली ‘खौफनाक परीक्षा’, प्रेमी के हाथों से कराया सहेली का खून

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/24 at 5:44 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई युवती पूनम की हत्या उसकी सहेली अंजली ने अपने प्रेमी अर्जुन के साथ मिलकर की थी। अंजली और अर्जुन शादी करना चाहते थे, जबकि पूनम कह रही थी कि वह ऐसा होने नहीं देगी, क्योंकि वह भी अर्जुन से प्यार करती थी। इस पर अंजली ने अर्जुन से कहा था कि अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो तो पूनम को रास्ते से हटा दो। यह तुम्हारी परीक्षा है। इसके बाद दोनों ने उसे (पूनम) हाने से बुलाया और गला रेतकर मार डाला। पुलिस ने अंजली और अर्जुन की गिरफ्तारी कर बुधवार को यह खुलासा किया है।

21 दिसंबर को शमसाबाद के बड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय पूनम पुत्री ईश्वरी प्रसाद का शव एक खेत में पड़ा मिला था। एसपी देहात पूर्वी वेंकट अशोक ने बताया कि अर्जुन शर्मा उर्फ अर्जुन पंडित निवासी मोहल्ला गोपालपुरा और अंजली सिकरवार निवासी बड़ा गांव ने जुर्म कुबूल किया है। इन दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। अंजली ने इसके बारे में पूनम को बताया था। उसने अर्जुन से मुलाकात भी कराई। दोनों में दोस्ती हुई और पूनम भी फोन पर अर्जुन से बात करने लगी। उसे लगा कि अर्जुन उसे चाहता है, वह उसे प्यार करने लगी। इसका पता चला तो अंजलि और अर्जुन में कई बार झगड़ा हुआ। अंजली ने पूनम से भी दूरी बना ली।

- Advertisement -
Ad image

अंजली को लगा कि अर्जुन उसे धोखा दे रहा है। इस बारे में उसने बात की। इस पर अर्जुन ने पूनम से प्यार करने की बात से इनकार कर दिया। यह भी कहा कि वह पूनम से मना कर चुका है। मगर, वह बार-बार बात करती है। इस पर अंजली ने कहा कि उसे नहीं चाहते हो तो रास्ते से हटा दो। यह परीक्षा है। वह साथ देगी लेकिन काम अधूरा नहीं छोड़ना है। उसे रास्ते से हटाकर हम शादी करेंगे। अर्जुन इसके लिए राजी हो गया।

- Advertisement -

साजिश के तहत अंजली और अर्जुन ने पूनम को एसएस डिग्री कॉलेज के पास सुनसान जगह पर बुलाया। उसे बुलाने के के लिए अर्जुन ने ग्राहक के चोरी किए हुए सिम के नंबर से कॉल किया था। पूनम के आते ही उससे बात करने लगे। अंजली ने उससे हाल चाल पूछा। वह सिर्फ इतना कह पाई थी कि ठीक हूं, तभी अर्जुन ने उसका छुरी से गला रेत दिया।

- Advertisement -

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खेत में झाड़ियों में छिपा दिया। पूनम के फोन से सिम निकालकर तोड़ दिया। अर्जुन ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। अंजली शव को जलाकर सुबूत मिटाना चाहती थी। अर्जुन ने रात में शव जलाने पर खेतों में सो रहे लोगों को पता चलने के बारे में कहा। इस पर दोनों शव छोड़कर चले गए। दूसरे दिन लाश देखने भी आए थे।

पुलिस ने पूनम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर युवती की हत्या से पहले बात हुई थी। इसी नंबर से पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग मिल गया। यह मोबाइल नंबर शमसाबाद के एक गांव के रहने वाले युवक का निकला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी सिम 10 दिसंबर को कार धुलाई सेंटर पर खो गई थी। पुलिस ने कार धुलाई का काम करने वाले शमसाबाद निवासी अर्जुन शर्मा को पकड़ लिया। उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि उसकी पूनम से फोन पर बात होती थी। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया।

 

TAGGED: 'खौफनाक परीक्षा', ग्रैंड न्यूज़, पूनम हत्याकांड, प्रेमी, हाथों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : मार्डना का बड़ा दावा… कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी… कारगर होगी वैक्सीन
Next Article BREAKING : छात्रों की उपस्थिति कम दिखाकर… साइंस काॅलेज के एचओडी ने वसूला पैसा… सदन में गूंजा मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?