Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तारक मेहता के ‘जेठालाल’ को इस तरह मिली थीं ‘बबीता जी’, एक एपिसोड की फीस आपको हैरान कर देगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

तारक मेहता के ‘जेठालाल’ को इस तरह मिली थीं ‘बबीता जी’, एक एपिसोड की फीस आपको हैरान कर देगी

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/24 at 4:43 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

टीवी इंडस्ट्री में कॉमेडी शो तो कई सारे बने लेकिन दर्शकों का जैसा प्यार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को मिला वैसा शायद ही किसी और शो को मिला होगा। 28 जुलाई को शो के 12 साल पूरे हो गए और हाल ही में इस शो ने अपने 3000 एपिसोड्स भी पूरे कर लिए। 12 सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और आज भी इसके चाहने वालों की कमी नहीं है। शो में दिलीप जोशी और दिशा वकानी यानी कि दयाबेन और जेठालाल की नोंक झोंक तो सबको पसंद आती ही है साथ ही जेठा और बबीता जी के गुपचुप रोमांस का हर कोई फैन है।

- Advertisement -

शो में बबीता जी का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता का नाम दिलीप जोशी ने ही शो के मेकर्स को बताया था। इसके बाद मेकर्स ने मुनमुन को इस रोल में कास्ट किया। वहीं मुनमुन ने भी अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया। लोगों को बबीता जी और जेठा लाल के बीच का रोमांस काफी पसंद आता है। वहीं बबीता के रोल के चलते आज मुनमुन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हो गई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शो पर भले ही जेठालाल मुनमुन को ‘बबीता जी’ बुलाते हों, लेकिन कैमरा ऑफ होते ही मुनमुन दिलीप जोशी को ‘सर’ कहकर बुलाती हैं। इसकी वजह ये है कि दिलीप उनसे सीनियर एक्टर हैं और मुनमुन उनकी बहुत इज्जत करती हैं। गौरतलब है कि दिलीप जोशी और मुनमुन इससे पहले भी एक कॉमेडी शो में साथ नजर आ चुके हैं। शो ‘हम सब बाराती’ में दिलीप जोशी ने नाथू मेहता का रोल निभाया था तो वहीं मुनमुन मीठी के रोल में नजर आई थीं। ये शो 2004 में ऑन एयर हुआ था और फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया था।

- Advertisement -

- Advertisement -

बबीता के किरदार को निभाने वाली मुनमुन दत्ता को रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रति एपिसोड 35 से 50 हजार रुपये मिलते हैं। बता दें कि मुनमुन ने तारक मेहता के अलावा फिल्मों में भी अपना हुनर दिखाया है। ‘मुंबई एक्सप्रेस’ नाम की एक फिल्म में मुनमुन ने हासन का किरदार निभाया था। वो अब तक मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो 2006 में ‘हॉलिडे’ नाम की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। अब वो पिछले 12 सालों से तारक मेहता का हिस्सा है और उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है।

तारक मेहता शो की बात करें तो इस शो ने 12 सालों से लोगों का मनोरंजन किया है और ये सफर आज भी जारी है। इस शो के कलाकारों के किरदार आज घर घर की पहचान बन चुके हैं। हाल ही में शो ने 3000 एपिसोड्स पूरे किए। इस मौके पर दिलीप जोशी ने एक बहुत ही भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा-  ‘इन सबकी शुरुआत हुई तारक भाई के दुनिया ने उंधा चश्मा के ऑईकॉनिक कैरेक्टर से। ये कार्टून जेठालाल का है जिसके साथ मैं बड़ा हुआ। धन्यवाद तारक भाई। आप बहुत याद आते हैं। आपकी हंसी ने हम सबको बांध रखा है’।

 

TAGGED: कॉमेडी शो, ग्रैंड न्यूज़, टीवी इंडस्ट्री, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, दर्शकों\, दिलीप जोशी, निभाकर, फेमस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : छात्रों की उपस्थिति कम दिखाकर… साइंस काॅलेज के एचओडी ने वसूला पैसा… सदन में गूंजा मामला
Next Article CRIME : चिल्फी में 67 लाख 50 हजार का गांजा जप्त, ओड़िसा से ले जा रहे थे एमपी, ट्रक के साथ एक गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?