Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME : शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल से… लेने पहुंचा प्रेमी तो… सात लोगों पर चढ़ गया… हत्या का अपराध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERउत्तरप्रदेशक्राइम

CRIME : शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल से… लेने पहुंचा प्रेमी तो… सात लोगों पर चढ़ गया… हत्या का अपराध

Desk
Last updated: 2020/12/25 at 1:53 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घटना बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गांव की बुधवार रात की है। दोनों में वर्षों से प्रेम सम्बन्ध था। दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन 8 दिसम्बर को लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी दूसरे लड़के विकास पांडेय से करवा दी थी।

बताया गया कि बिहार के सिवान जिले के थाना दरौली के डरैली मठिया गांव की काजल की शादी 8 दिसम्बर को देवरिया के बनकटा थाना के नोनार पांडेय गांव के विकास पाण्डेय से हुई थी। बुधवार 23 दिसम्बर की देर रात काजल का प्रेमी पंकज मिश्रा अपने साथियों के साथ प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया। लड़की की रजामंदी से उसको अपने साथ ले जाने लगा जिस पर उसके पति विकास पांडेय और ससुर जितेंद्र पांडेय ने विरोध जताया।

- Advertisement -
Ad image

तब प्रेमी पंकज और उसके साथियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। शोर व हल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और प्रेमी पंकज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि इसके साथी भाग निकले। ग्रामीणों ने पंकज को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस सूचना पर बनकटा पुलिस पहुंची और घायल युवक को सीएचसी भाटपाररानी ले गई। उसके बाद डॉक्‍टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन पंकज की रास्ते में ही मौत हो गई।

- Advertisement -

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा ने बताया कि देवर‍िया जनपद के थाना बनकटा के गांव नोनार पांडे में एक लड़की की शादी 8 दिसंबर को इसी महीने हुई थी और वह पास के थाना दरौली जनपद सिवान की रहने वाली है। उसका अपने गांव के लड़के से ही बहुत पहले से संबंध था जिसका नाम पंकज है। पंकज बुधवार रात अपने दो-तीन साथियों के साथ रात 11 बजे महिला के ससुराल में पीछे के दरवाजे से घुसा और उसे ले जाने लगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ जि‍समें युवक घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्‍ते में मौत हो गई।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : होटल के कमरे में युवक ने… किया ऐसा काम… वीडियो किया वायरल… और अब पुलिस को तलाश
Next Article BREAKING : साहित्यकार पदमश्री शम्सुर रहमान साहब ने 85 की उम्र में ली अंतिम सांस… साहित्य जगत में शोक की लहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: थाना चांपा विधायक बालेश्वर साहू ग़िरफ़्तार, मुचलके मे रिहा..
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 2, 2025
CG NEWS: महिला पर अत्याचार करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर दिखाई पुलिस ने सख्ती
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 2, 2025
Panchayat web : “Panchayat वेब सीरीज की रिंकी असल में कहां की है? फुलेरा के पास है घर, जानिए इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक की कहानी
bollywood Grand News मनोरंजन July 2, 2025
Aaj Ka Rashifal: आज बुध-शुक्र की युति बदलेगी किस्मत की दिशा! इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए बाकी राशियों का हाल
Grand News राशिफल July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?