Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AMAZING NEWS : दो भैसों का किया अपहरण… फिर इतनी मांगी फिरौती…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेशरोचक खबरें

AMAZING NEWS : दो भैसों का किया अपहरण… फिर इतनी मांगी फिरौती…

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/28 at 1:17 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बैतूल। मध्य प्रदेश में अपहरण की एक ऐसी वारदात हुई है जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं या फिर आपकी हंसी भी छूट सकती है। अब तक आपने सुना होगा कि बदमाशों ने किसी शख्स का अपहरण कर लिया लेकिन मध्य प्रदेश में आरोपियों ने दो भैसों का अपहरण कर लिया और उसे छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी।

- Advertisement -

दरअसल ये मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है, जहां एक गिरोह ने किसान की दो भैंसों का “अपहरण” कर लिया और उन्हें वापस करने के लिए 50,000 रुपए की मांग की। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने दो भैंसों में से एक को सुरक्षित बचाने में कामयाब रही और दूसरे को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह पहले, अमरचंद पटेल नाम का किसान पिकअप वैन में अपने जानवरों को ले जा रहा था। उसी वक्त इस अपहरण का मुख्य आरोपी दीपचंद अपने साथियों के साथ उसे पावेल गांव के पास रोक कर जबरदस्ती दो भैंसों को अपने साथ ले गया। इसके कुछ समय बाद भैंसों के अपहरणकर्ताओं ने पटेल को फिरौती के लिए फोन किया। बदमाशों ने किसान को जानवरों को सुरक्षित और स्वस्थ लौटाने के लिए 50,000 रुपये बतौर फिरौती देने को कहा।

इसके बाद, पटेल ने प्रभात पट्टन पुलिस चौकी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर, एक मामला दर्ज किया और पूछताछ शुरू की, जिसके बाद मुख्य आरोपी दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दो भैंसों में से एक को बचा लिया।

दीपचंद को पुलिस ने 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि हमने उसके द्वारा दी गई सूचना पर दो अपहृत भैंसों में से एक को बरामद किया। इसके पांच अन्य आरोपी हैं और एक भैंस उनके कब्जे में है। हम उन आरोपियों की तलाश कर रहे हैं और जल्द दूसरे भैंस को भी बचा लेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्व. मोतीलाल वोरा के परिजनों से की मुलाकात करने पहुंचे दिग्विजय, वोरा जी के वसीयत को लेकर कही बड़ी बात ….जानिए क्या कहा
Next Article अगरबत्ती के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझने में लग सकता है वक्त, अब तक दमकल की गाड़ियां लगा चुकी है 50 चक्कर …
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?