Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजनाथ सिंह बोले, कोई मां का लाल किसानों की जमीन नहीं छीन सकता, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लेकर किया जा रहा दुष्‍प्रचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

राजनाथ सिंह बोले, कोई मां का लाल किसानों की जमीन नहीं छीन सकता, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लेकर किया जा रहा दुष्‍प्रचार

GrandNews
Last updated: 2020/12/28 at 1:12 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

शिमला। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कोई मां का लाल किसानों से जमीन नहीं छीन सकता। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म करने का इरादा न पहले था न अब है। देश में चल रही मंडी व्यवस्था यथावत चलती रहेगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में तीन साल पूरा होने पर रविवार को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में दिल्ली से उन्होंने कहा कि झूठ फैला कर कांग्रेस किसानों को बहका रही है, जबकि सुधारों के परिणाम आने में कुछ समय लगता है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आंदोलन कर रहे हैं, जिन्हें कृषि को ज्ञान नहीं है। इसके पीछे उन राजनीतिक दलों का हाथ है, जिनकी देश में सियासत खत्म हो चुकी है। किसी न किसी तरह से झूठ फैलाकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी इमानदारी से काम कर रही है। याद दिलाया कि जब केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार और राज्य में भी कांग्रेस सरकार थी तो राज्य को 22 हजार करोड़ रुपये मिलते ही थे। अब एनडीए सरकार में केंद्र से राज्य सरकार को तीन गुणा अधिक यानी 66 करोड़ से अधिक रुपये मिल रहा है। भाजपा के लिए सत्ता आम आदमी के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने का माध्यम है। छोटा राज्य होने की वजह से हिमाचल में सड़क सुविधा और दूरसंचार कनेक्टिविटी बड़ा सवाल था।

- Advertisement -

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने केंद्र में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों को जोड़ने का काम शुरू किया। मौजूदा जयराम सरकार शेष बचे गांवों को अगले साल तक सड़क सुविधा से जोड़ देगी। नरेंद्र मोदी ने अटल सुरंग रोहतांग को राष्ट्र को समर्पित कर लोगों की मांग को पूरा किया। कृषि कानूनों से नुकसान हुआ करेंगे पुन: विचार राजनाथ ने नरसिम्हा राव सरकार के दौरान हुए आर्थिक सुधारों की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय भी नतीजे आने में समय लगा था। इसलिए कृषि कानूनों को अमल में आने के बाद डेढ़ साल का समय दिया जाए। यदि लगेगा कि इनसे नुकसान हो रहा है तो केंद्र सरकार निश्चित तौर पर पुन: विचार करेगी।

- Advertisement -

प्रदेश सरकार ने लिखी विकास की नई गाथा : नड्डा

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संदेश को प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने प्रस्तुत किया। नड्डा ने संदेश में कहा कि यह सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के सफल तीन साल पूरे किए हैं। नड्डा ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन कर सबसे संवाद करना चाहते थे, कुछ कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने तीन वर्षो में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी अभिनंदन किया और कहा कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता का विश्वास इसी तरह भाजपा पर बना रहेगा।

हिमाचल का किसान कृषि कानूनों का पक्षधर

हिमाचल प्रदेश के किसान कृषि कानून के पक्षधर हैं। यहां न आंदोलन हुआ न ही प्रदर्शन। प्रदेश के किसानों ने आंदोलन का कोई समर्थन नहीं किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में आज 825 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, उपचार के दौरान 13 लोगों की मौत
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़ : CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 Sitaare Zameen Par : क्या कॉपी है आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ? इस हॉलीवुड मूवी से किया जा रहा कम्पेयर 
Grand News मनोरंजन May 14, 2025
CGNEWS:रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम बंद कर जताया विरोध
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
CGNEWS:नीलमाधव गोपाल मंदिर बेलादुला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
CG: पुराने बस स्टैंड में निगम की सख्ती, अवैध दुकानों पर चलाया बुल्डोजर, मचा हड़कंप
CG: पुराने बस स्टैंड में निगम की सख्ती, अवैध दुकानों पर चलाया बुल्डोजर, मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?