Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू… 78 साल की महिला को लगा पहला डोज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू… 78 साल की महिला को लगा पहला डोज…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/28 at 2:08 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

कोरोना वायरस टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। 78 साल की एक बुजुर्ग महिला को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। महिला पहले हाउसकीपर के तौर पर काम करती थी और उत्तर पेरिस में रहती है। उसे सेवरन के एक अस्पताल में डोज दिया गया। इशके बाद उसने कहा कि वह पूरी तरह से ठीक है। टीकाकरण शुरू होने के ठीक बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट करके कहा कि वायरस के खिलाफ हमें नया हथियार मिल गया है : वैक्सीन। वैक्सीन लगवाना अनिवार्य नहीं है। हमें अपने  शोधकर्ताओं और डॉक्टरों पर विश्वस रखने की जरूरत है।

गौरतलब है कि मैक्रों भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वह 17 दिसंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के केवल 40 फीसद लोग कोरोना के खिलाफ टीकाकरण कराना चाहते हैं। यहां लोगों को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया कराई जा रही है। देश के 7,000 नर्सिंग होम और संबंधित सुविधाओं में फरवरी के अंत तक 1 मिलियन लोगों बूढ़े और संवेदनशील  को टीका लागने की तैयारी है। देश में अब तक 26 लाख 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 62 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

- Advertisement -
Ad image

ओमान में भी कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू

- Advertisement -

ओमान में भी कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। देश दो दिन बाद से विमान सेवाओं को फिर शुरू करने और और अपनी सीमाओं को खोलने की तैयारी में है, जो कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण अस्थायी रूप से बंद हैं। अभियान के पहले चरण में संवेदनशील लोगों, बुजुर्गों और स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। खाड़ी क्षेत्र में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौत के मामले में ओमान दूसरे नंबर पर। वह कोरोना टीकाकरण शुरू करने वाला खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्यों का आखिरी देश है। इस परिषद में छह देश हैं। यहां फाइजर-बायोएनटेक के वैक्सीन का इस्तेमाल होगा। स्वास्थ्य मंत्री अहमद अल-सईदी रविवार को अभियान शुरू होने के तुरंत बाद टीका प्राप्त करने वाले पहले नागरिक बने।

- Advertisement -

TAGGED: 78 साल, कोरोना, ग्रैंड न्यूज़, टीकाकरण, देश, पहला डोज, महिला, शुरू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बिग ब्रेकिंग : राजधानी के इस इलाके में… अवैध निर्माण कार्यों पर चला निगम का बुलडोजर
Next Article एक्ट्रेस के पिता की हालत गंभीर… शूटिंग छोड़कर पहुंची अस्पताल…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?