Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS- 24 घंटे में 150 से ज्यादा मोबाइल टावर्स को पहुंचाया गया नुकसान, इंटरनेट सेवा ठप, व्यापार प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsExclusiveGrand News

BREAKING NEWS- 24 घंटे में 150 से ज्यादा मोबाइल टावर्स को पहुंचाया गया नुकसान, इंटरनेट सेवा ठप, व्यापार प्रभावित

Vijay Sinha
Last updated: 2020/12/29 at 2:46 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

दूरसंचार टावरों को नुकसान पहुंचाने के पीछे यह कहानी कही जा रही है कि नये कृषि कानूनों से मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी जैसे उद्योगपतियों को लाभ होगा। इस आधार पर पंजाब में विभिन्न स्थानों पर रिलायंस जियो के टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है जिससे दूरसंचार संपर्क व्यवस्था पर असर पड़ा। हालांकि, यह अलग बात है कि अंबानी और अडाणी से जुड़ी कंपनियां किसानों से अनाज नहीं खरीदती हैं।ऐसा लगता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की किसानों से मोबाइल टावर जैसी दूरसंचार क्षेत्र की ढांचागत सुविधाओं को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील का कोई असर नहीं पड़ा है। उनके आग्रह के बावजूद एक रात में ही 150 से अधिक दूरसंचार टावरों को नुकसान पहुंचाया गया।

- Advertisement -

मामले से जुड़े दो सूत्रों ने कहा कि कल से अब तक 151 दूरसंचार टावरों को नुकसान पहुंचा है। इससे अब तक कुल 1,338 दूरसंचार टावरों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। एक सूत्र ने बताया कि पंजाब के विभिन्न स्थानों से दूरसंचार टावरों को नुकसान पहुंचाये जाने की सूचना है। उसने बताया कि जिन दूरसंचार टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है, उनमें से ज्यादातर जियो और दूरसंचार उद्योग के साझा बुनियादी ढांचा सुविधाओं से जुड़े हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सूत्रों ने कहा कि हमलों का असर दूरसंचार सेवाओं पर पड़ा है और परिचालकों को पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं होने के कारण सेवाओं को बहाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों से इस प्रकार के कार्यों से आम लोगों को असुविधा नहीं पहुंचाने की अपील की। उन्होंने किसानों से कहा कि जिस संयम के साथ वे आंदोलन करते आयें हैं, उसे बरकरार रखें।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी के बीच दूरसंचार संपर्क व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया और किसानों से आंदोलन के दौरान उसी तरह का अनुशासन और जिम्मेदारी दिखाने को कहा जिसे वह दिल्ली सीमा पर और पूर्व के विरोध-प्रदर्शन में दिखाते आये हैं।’’ किसानों के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को एक महीना पूरा हो गया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री की यह अपील टावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाडर्स एसोसिएशन (टीएआईपीए) के आग्रह पर आयी है। दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाताओं के इस पंजीकृत संघ ने राज्य सरकार से किसानों को अपनी न्याय की लड़ाई में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि का सहारा नहीं लेने को लेकर अनुरोध करने का आग्रह किया था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भैंस मालिकों सावधान, यहां गोबर करने पर वसूला गया भारी जुर्माना
Next Article BIG NEWS : कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा… छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट… एम्स में की ये व्यवस्थाएं…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING NEWS : भारत-PAK के बीच युद्धविराम का ऐलान, रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान, 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
India Pakistan News: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है
Grand News NATIONAL छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?