Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दर्दनाक सड़क हादसा : पेट्रोल पंप से निकली कार को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर… 3 की मौत, JCB की मदद से निकाले गए शव…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटनादेश

दर्दनाक सड़क हादसा : पेट्रोल पंप से निकली कार को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर… 3 की मौत, JCB की मदद से निकाले गए शव…

GrandNews
Last updated: 2020/12/29 at 5:14 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तरप्रदेश। आगरा जिले में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ। यहां आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बेकाबू ट्रक (कैंटर) ने कार और साइकिल सवार चार लोगों को रौंद दिया। इससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हुआ है। यह हादसा कुंडोल पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

पेट्रोल भरवा कर निकली थी कार, दो घंटे तक फंसी रही लाशें

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल, कुंडौल पेट्रोल पंप से कार सवार (UP 80 DZ 9051) पेट्रोल भरवाकर जैसे ही फतेहाबाद से आगरा की तरफ बढ़े, तभी कैंटर (RJ GB 6392) अचानक आ गया। कैंटर का ड्राइवर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार से टक्कर हो गई। वहीं, हादसे की चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। इससे कार में सवार तीन लोग की मौत हो गई। वहीं, साइकिल सवार घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

- Advertisement -
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग।

हादसे के बाद कैंटर ड्राइवर फरार, FIR दर्ज

- Advertisement -

हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले कैंटर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने राहत बचाव शुरू किया। इस दौरान कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कार को गैस कटर से काटा गया, JCB की भी मदद ली गई। करीब दो घंटे के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त राशिद अजमेरी, आकाश, कृष्णकांत के रुप में की है। ये सभी कुंडौल के रहने वाले थे। वहीं, साइकिल सवार पानी लेने जा रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

TAGGED: #आगरा, #छत्तीसगढ़, #सड़क हादसा, GRAND NEWS, INDIA, उत्तरप्रदेश, ग्रैंड न्यूज़, हादसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में करेंगे वापसी, इस भारतीय ओपनर की छुट्टी तय
Next Article BREAKING : संदिग्ध हालत में मिला नाबालिग युवती का शव… इलाके में फैली सनसनी… जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?