Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लॉकडाउन ब्रेकिंग : कोरोना संकट के बीच न्यू ईयर… राज्यों ने उठाए ये बड़े कदम… नाइट कर्फ्यू से लेकर भीड़ पर बैन… जानिए सभी राज्यों का हाल….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

लॉकडाउन ब्रेकिंग : कोरोना संकट के बीच न्यू ईयर… राज्यों ने उठाए ये बड़े कदम… नाइट कर्फ्यू से लेकर भीड़ पर बैन… जानिए सभी राज्यों का हाल….

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/31 at 7:55 PM
Poonam Shukla
Share
10 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

नई दिल्ली। नया साल को लेकर कई राज्यों ने तैयारियां शुरू कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में अगर शराब पी कर गाड़ी चलाते पकड़े गये तो ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के लिए तैयार रहें दूसरी तरफ महाराष्ट्र, ओड़िशा सरीखे राज्यों ने रात में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। नये साल में लोग एक जगह इकट्ठा ना हो बहुत भीड़ ना लगे इसके लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महाराष्ट्र सरकार ने नये साल को देखते हुए लॉकडाउन का समय 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। होटल में किसी तरह की बड़ी पार्टी और बड़े जमावड़े पर भी रोक लगायी गयी है।

- Advertisement -

भारत में कोरोना के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट आई है, लेकिन यूके में मिले म्यूटेंट कोरोना के स्ट्रेन के बाद भारत में चिंता बढ़ गई है। देश में इस स्ट्रेन के साथ 20 से ज्यादा मरीज भी मिल चुके हैं, ऐसे में नए साल के जश्न को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हैं। कई राज्यों में नए साल के सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए नाइट कर्फ्यू से लेकर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर बैन लगाया गया है। देश के अधिकतर राज्यों ने कोरोनावायरस को देखते हुए गाइ़डलाइंस जारी की हैं।

- Advertisement -

क्या उठाए जा रहे हैं कदम

दिल्ली में गुरुवार को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने घोषणा की है कि ’31 दिसंबर की रात 11 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक किसी भी नए साल के जश्न, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम या फिर सार्वजनिक जगहों पर भीड़ इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है।’ हालांकि, इस दौरान ट्रैफिक मूवमेंट पर कोई पाबंदी नहीं है।

इसी अवधि के लिए मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। बड़ी भीड़ इकट्ठा करने पर बैन है, लेकिन लोग अपने दोस्तों, परिवार, संबंधियों से मिलने जा सकते हैं। वहीं सार्वजनिक जगहों पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। मुंबई पुलिस ने कहा है कि फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी। वहीं इस दिन ड्रोन्स से निगरानी की जाएगी।

बेंगलुरु में पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि यहां गुरुवार दोपहर से ही भीड़भाड़ करने पर पाबंदी है।

चेन्नई में भी बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठे होने पर बैन है, खासकर बीच और सड़कों पर। मरीना बीच, एलियट्स बीच जैसे पॉपुलर स्पॉट्स को बंद कर दिया गया है। होटल और बार भी रात 10 बजे तक बंद हो जाएंगे। होटलों को विजिटर्स की पूरी डिटेल्स लेने को कहा गया है। पुडुचेरी ने बीचेज़ पर नियमित कानूनों के तहत सेलिब्रेशन को इजाज़त दी है।

चेन्नई में म्यूटेंट स्ट्रेन का एक मरीज मिला है। इसके अलावा बुधवार को राज्य में कोविड के कुल 945 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ राज्य में कुल एक्टिव मरीज 8,615 हो गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने 10,000 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की है, ताकि प्रतिबंधों का उल्लंघन न हो।

बंगाल ने अनुशासित और शांतिपूर्ण जश्न की इजाज़त दी है और कहा है कि नाइट कर्फ्यू जैसे कठोर कदम उठाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि ‘नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठाने की जरूरत नहीं है, लेकिन नए साल के सेलिब्रेशन के लिए सावधानी से बीच का रास्ता अपना रहे हैं।’

चंडीगढ़ में भी कोई विशेष प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। यहां पर डीजीपी ने कहा है कि नाइट कर्फ्यू की जरूरत नहीं है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल्स के पालन और होटलों के ओपनिंग और क्लोजिंग नियमों के पालन को ध्यान में रखना होगा।

पंजाब में नाइट कर्फ्यू रहेगा। यहां हर शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा, जिसे 1 जनवरी के बाद हटा लिया जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल वगैरह रात साढ़े नौ बजे बंद हो जाएंगे।

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने को कहा था। एक केंद्रीय अधिकारी ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा था कि यूरोप और अमेरिका में बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें अभी भी प्रोटोकॉल्स और गाइ़डलाइंस का पालन करते रहना है।

बता दें कि गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 21,822 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,02,66,674 हो गई है। इन 24 घंटों में 26,139 मरीज ठीक हुए हैं और 299 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक कुल 98,60,280 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1,48,738 लोगों की जान गई है। कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 3 लाख से नीचे है। इस समय देश में 2,57,656 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र :

पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, पार्टी आयोजन की इजाजत नहीं।मुंबई, पुणे समेत सभी बड़े शहरों में 31 दिसंबर की रात 11 बजे के बाद से किसी भी तरह की पार्टी करने पर रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार पहले ही पूरे राज्य के शहरी इलाकों में 5 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू (रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक) का ऐलान कर चुकी है। नए साल पर नियमों को कड़ाई से पालन करवाने के लिए मुंबई और पुणे में 31 दिसंबर की रात धारा 144 भी लागू कर दी गई है। मुंबई में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर पूरे शहर में 45 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़ :

छोटे बच्चों और बुजुर्गों के पार्टी में आने पर रोक
रायपुर समेत कई शहरों में न्यू इयर के जश्न में रियायत दी गई है, लेकिन DJ नहीं बजा सकेंगे। रायपुर के बार, पब, शॉपिंग मॉल या रेस्टोरेंट्स के बार रात 11:00 बजे तक खुले रहेंगे। 3स्टार होटल के बार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इवेंट्स स्पाॅट की वीडियोग्राफी करानी हाेगी। कोई भी कार्यक्रम पब्लिक प्लेस पर नहीं किया जाएगा। रात साढ़े 12 बजे तक कार्यक्रम खत्म कर दिए जाएंगे। रात 11:55 से 12:30 तक ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल हो सकेगा। आयोजकों को पहले ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी पोस्ट करनी होगी कि लोग कार्यक्रम स्थल पर ज्यादा भीड़ ना लगाएं। आयोजक अगर इनमें से किसी भी बात का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ केस होगा।

झारखंड :

बार-रेस्तरां में पार्टी बैन
न्यू इयर के जश्न के लिए रांची जिला प्रशासन की तरफ से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। होटल, बार और रेस्तरां पर पार्टी करने पर प्रतिबंध रहेगा। माॅनिटरिंग के लिए स्पेशल स्क्वाॅड गश्त करेगा। हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना करने की बात कही गई है। हॉल की क्षमता के मुताबिक, उससे आधा या अधिकतम 200 लोगों को ही हॉल में प्रवेश मिलेगा। एंट्री गेट पर मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। होटल आने वाले सभी लोगों का ब्योरा रखना होगा।

मध्यप्रदेश :

हर शहर में अलग गाइडलाइन, भोपाल में रात 12.30 तक जश्न की इजाजत
MP में प्रशासन ने न्यू इयर नाइट के लिए छूट देने का अधिकार कलेक्टरों को सौंप रखा है। हर शहर के लिहाज से गाइडलाइन जारी की गई है। राजधानी भोपाल में रात 12.30 बजे तक जश्न मना सकेंगे, लेकिन ओपन स्पेस या गार्डन में 200 से ज्यादा लोग जुट नहीं हो सकेंगे। होटल, क्लब या पब भी 50% ही क्षमता से खुले रह पाएंगे। इंदौर समेत अन्य शहरों में बाहर से सेलिब्रिटी नहीं आ सकेंगे। जबलपुर में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नए साल का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान DJ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साउंड सिस्टम की आवाज भी आयोजन स्थल तक ही सीमित रखने के निर्देश हैं। कार्यक्रम मैनेजमेंट सुनिश्चित करेगा कि आमंत्रित किए गए लोग ही मौजूद हों।

राजस्थान :

घरों में ही मनेगा जश्न, जयपुर में कई जगह नाकाबंदी
कई टूरिस्ट स्पॉट और आलीशान होटलों के लिए मशहूर राजस्थान में अबकी बार न्यू इयर नाइट फीकी रहेगी। नाइट कर्फ्यू नहीं हटाने के फैसले के कारण 8 बजे ही सड़कें सूनी हो जाएंगी। ऐसे में लोगों को इस बार 2020 की विदाई और 2021 का स्वागत घर-मोहल्ले में ही करना पड़ेगा। बाहर से आकर होटलों में रुके कई पर्यटक लौट गए हैं। उन्होंने दूसरे राज्यों का रुख किया है। अकेले जयपुर में ही शाम 7 बजे से 120 जगहों पर और रात को 90 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार और किसान संगठनों के बीच बैठक ख़त्म… किसानों ने कहा- प्रदेश में चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
Next Article बिग न्यूज़ : नए साल में छत्तीसगढ़ ने देश में लहराया परचम… दिल्ली के राजपथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव… इतना ही नहीं साथ ही और….
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Fastest Bikes: ये हैं दुनिया की सबसे तेज़ सुपर बाइक
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी June 5, 2025
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Cricket NATIONAL खेल June 5, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िए क्या – क्या है दिशा निर्देश 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?