रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग से आदेश जारी हुआ है। वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ पुलिस के यह 22 अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। जिसे लेकर गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है।
वर्ष 2021 शुरू होने से पहले पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने का आदेश जारी हो गया है। सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर उप पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक तक शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों की 2021 साल के दौरान अलग-अलग महीनों में सेवानिवृत्त होना है।
जारी आदेश अनुसार क्रमांक एफ 2-65/ दो-गृह / रापुसे / 2020/: राज्य शासन एतद्द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नलिखित अधिकारियों को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप उनके नाम के सम्मुख कालम 5 में दर्शित दिनांक से सेवानिवृत्त करता है।
देखे लिस्ट