Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब BJP-TMC में घमासान से और बढ़ेगा बंगाल का सियासी तामपान, जानें ममता को घेरने को क्या है भाजपा का पूरा प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अब BJP-TMC में घमासान से और बढ़ेगा बंगाल का सियासी तामपान, जानें ममता को घेरने को क्या है भाजपा का पूरा प्लान

GrandNews
Last updated: 2021/01/01 at 4:09 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

भाजपा नेतृत्व ने अपने मिशन पश्चिम बंगाल के लिए जनवरी माह के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी इस महीने दो प्रमुख दिवसों विवेकानंद जयंती और सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कई बड़े कार्यक्रम करेगी। इसके जरिए वह बंगाल को राष्ट्रीय जागरण और उसकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय भूमिका से जोड़कर अपनी पैठ और मजबूत करेगी।

- Advertisement -

दिसंबर माह में पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच दौरों की राजनीति चरम पर रही। भाजपा से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने दौरे कर राज्य की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस की दिक्कतें बढ़ाईं। अमित शाह के दौरे में तो नौ विधायकों और एक सांसद ने भाजपा का दामन भी थामा। इसके बाद पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन स्थानों का दौरा किया जहां-जहां भाजपा नेता गए थे। अब जनवरी में दोनों दलों के बीच टकराव और बढ़ेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जहां तृणमूल कांग्रेस क्षेत्रीय अस्मिता, बंगाल की धरोहर को लेकर आगे बढ़ रही है, वहीं भाजपा खुद को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पार्टी बता कर राष्ट्रीय फलक पर बंगाल की भूमिका से खुद को जोड़ रही है। भाजपा ने इस महीने में 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती और 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम करने की तैयारी की है।

- Advertisement -

विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस की भूमिका राष्ट्रीय फलक से लेकर अंतरराष्ट्रीय फलक तक रही है। भाजपा इसके जरिए बंगाल को क्षेत्रीय भूमिका के बजाय उसके राष्ट्रीय और वैश्विक संदर्भ से जोड़ेगी। इसके जरिए भाजपा राज्य में अपनी जड़ें मजबूत करेगी और तृणमूल कांग्रेस की क्षेत्रीय राजनीति की भूमिका को सीमित करने की कोशिश भी करेगी।

- Advertisement -
TAGGED: #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : अब प्लास्टिक बोरियों का दोबारा होगा उपयोग, राज्य सरकार ने मार्कफ़ेड को दी अनुमति
Next Article बाप का महापाप, नाबालिग बेटी को दोस्तों के सामने परोसा,खुद भी किया गंदा काम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Operation Keller : शोपियां में लश्कर के कमांडर सहित तीन आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड, राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद 
Grand News May 14, 2025
Virat-Anushka : विराट कोहली के संन्यास के बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा – इसलिए Test cricket में वहीं सफल हुए…
Grand News May 14, 2025
CGNEWS:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विजय शाह का पुतला दहन, विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना भाजपा पर प्रश्न चिन्ह
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?