Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने नये शहरी गौठान का किया शुभारंभ… अपने हाथों गौमाता को चारा खिलाया 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने नये शहरी गौठान का किया शुभारंभ… अपने हाथों गौमाता को चारा खिलाया 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/03 at 2:40 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय से लगे सम्बलपुरी में नगर निगम द्वारा निर्मित नये शहरी गौठान का शुभारंभ किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकास्ट बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री बघेल ने गौमाता और बछड़े को अपने हाथों से चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल सहित जनप्रतिनिधि, किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान परिसर में महिला समूहों द्वारा सजाए गये मण्डपों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से चर्चा की और उनके अनुरोध पर गौठान में आजीविका के अन्य साधन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। लगभग 45 लाख रूपये की लागत से बने इस गौठान में चारा, पानी, शेड, उपचार सहित मवेशियों के संरक्षण की उत्तम व्यवस्था है। गौठान का कुल क्षेत्रफल 19 एकड़ है। इसमें से दो एकड़ में चारा के लिए नेपियर घास लगाई गई है। इसकी सुरक्षा के लिए 1600 मीटर क्षेत्र में मजबूत फेंसिंग की गई है। गौठान में लगभग 550 मवेशियों को रखा गया है। गौठान में गोबर खरीदी भी की जा रही है, जिससे वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार की जाएगी।

गौठान परिसर में नारी सशक्तिकरण स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को कीटनाशक मटका खाद के बारे में बताते हुए कहा कि यह खाद साग-सब्जी का पैदावार बढ़ाने में बेहद उपयोगी है। महिलाओं द्वारा गौठान में गोबर से बने धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ ही शुद्ध दूध, दही, छाछ एवं दूध से बने छेने रसगुल्ले की जानकारी दी। इसी तरह नगर पालिक निगम से संबद्ध मणिकंचन केन्द्र की स्वच्छता दीदियों ने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर से तैयार किये गये विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति, गोबर की लकड़ी, दिये और वर्मी कम्पोस्ट खाद के पैकेट की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर भीम सिंह, एसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, एडीएम राजेन्द्र कटारा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार नर चित्तल का शिकार करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित 7 लोग गए जेल
Next Article Breaking News : दो दिनों तक राजधानी में नहीं होंगे मुख्यमंत्री बघेल, क्या है कार्यक्रम, जानिए इस खबर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस जिले को करीब साढ़े 600 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगो को मारी टक्कर; 5 गंभीर, स्थानीय लोगों ने इको में सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगो को मारी टक्कर; 5 गंभीर, स्थानीय लोगों ने इको में सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : पति – पत्नी की हत्या का खुलासा, गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर ने दंपति को उतारा था मौत के घाट, बताई यह वजह 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवान पर भालुओं का हमला,बिरना -सिल्ली के जंगल में चार भालुओं से हुआ आमना-सामना, दो घायल,एक को गंभीर चोटें,
Grand News July 22, 2025
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव का Congress पर साधा निशाना
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव ने Congress पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ राजनीति July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?