Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: न्यू ईयर पार्टी में युवती को आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी और सहेली,और फिर दोनों ने कर दिया ये काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMumbaiक्राइममहाराष्ट्र

न्यू ईयर पार्टी में युवती को आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी और सहेली,और फिर दोनों ने कर दिया ये काम

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/02 at 12:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई में नए साल के पहले दिन दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, मुंबई के खार इलाके में 19 वर्षीय एक लड़की की न्यू ईयर पार्टी के दौरान हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लड़की के प्रेमी और एक सहेली पर है, जिन्हें केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

माना जा रहा है कि युवती ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पहले उनके बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया और युवकी को जान से मार दिया गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

#UPDATE | A case of murder is being registered at Khar police station against two persons in this regard. Prima facie, the incident seems to be a homicide. The two accused & few others are being interrogated: Mumbai Police https://t.co/dWC2j9z7Cv

— ANI (@ANI) January 2, 2021

- Advertisement -

मुंबई पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। दोनों आरोपियों के अलावा बाकी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि यह घटना खार वेस्ट में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई। पुलिस का कहना है कि वह इस बात की भी जांच करेगी कि मुंबई में प्रतिबंध होने के बावजूद छत पर पार्टी कैसे हो रही थी?

- Advertisement -

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त जाह्नवी कुकरेजा के रूप में हुई है। वह भगवती हाइट्स में नौ और लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुई थी। जांच में सामने आया है कि उसने बिल्डिंग की छत पर पानी की टंकी के पास ब्वायफ्रेंड और अपनी एक सहेली को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

पुलिस के मुताबिक, जाह्नवी ने इसके बाद अपने ब्वायफ्रेंड और सहेली को जमकर लताड़ा तो उनके बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद उन दोनों ने जाह्नवी पर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि विवाद के बाद जाह्नवी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों से उतर रही थी। उस दौरान जाह्नवी के प्रेमी और सहेली ने उसे धक्का दे दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को बाल से पकड़ कर खींचा गया और बुरी तरह से पीटा गया। पीड़िता के माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

 

TAGGED: 19 वर्षीय, एक लड़की, केस दर्ज, गिरफ्तार, ग्रैंड न्यूज़, नए साल, न्यू ईयर पार्टी, पूछताछ, मामला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SUICIDE : फंदे पर लटकी मिली… महिला एसआई की लाश… हत्या या खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस
Next Article जालसाजों से सावधान : राजधानी में बढ़ रही शिकायतें… एप के जरिए लगा रहे हैं लोगों को चूना…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
CG IAS News : IAS सौरभ कुमार की बढ़ी जिम्मेदारी, केंद्र में रेवन्यू डिपार्टमेंट में बने डायरेंक्टर 
Grand News छत्तीसगढ़ June 4, 2025
CG NEWS: पीएम आवास योजना में अतिक्रमण करने वालों पर निगम की कार्रवाई शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 4, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर U14 टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर, देखें आज के परिणाम 
Grand News June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?