Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PAINFUL : भाई की सगाई की खुशियों में… उजड़ गया दो बहनों का सुहाग…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALदुर्घटना

PAINFUL : भाई की सगाई की खुशियों में… उजड़ गया दो बहनों का सुहाग…

Desk
Last updated: 2021/01/02 at 11:28 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

जाटल गांव में साले की सगाई की खुशियों को एक हादसे ने गम में बदल दिया। साले की सगाई के बाद बाइक से काबड़ी रोड लौट रहे सगे साढ़ूओं को जाटल पुल पर अधिक कोहरा होने के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों दिल्ली पेरलल नहर में जा गिरे। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने नहर में दोनों का शव निकाला। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर के किताब सिंह ने बताया कि उनका बेटा 29 वर्षीय विशाल गुरुवार को अपने साले सागर की सगाई में शामिल होने जाटल आया था। सगाई के बाद गुरुवार रात करीब 12.30 बजे वह सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी अपने साढ़ू 35 वर्षीय सुरेश के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह समारोह स्थल से कुछ ही दूर जाटल पुल पर पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

- Advertisement -
Ad image

मजदूरी करते थे दोनों
किताब सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल एक फैक्टी में काम करता था। विशाल को दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, सोनीपत का सुरेश भी मजदूरी करता था। सुरेश के पास दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी थी।

बहनों का उजड़ गया सुहाग
बुआ के बेटे सागर की शादी में चचेरी बहनें सुदेश और रेनू का सुहाग उजड़ गया। सुदेश का पति सुरेश व रेनू का पति विशाल, सगाई के चलते घर में अधिक मेहमान होने के कारण विशाल के साथ उसके काबड़ी रोड स्थित घर सोने के लिए आ रहे थे। रास्ते में मौत ने उन्हें नहर में खींच लिया।

अब नहीं जाएगी बारात
दो साढ़ूओं की मौत के बाद कई घरों में मातम छाया हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि कल शुक्रवार को बारात छाजपुर गांव जानी थी। अब बारात नहीं जाएगी। 2-4 लोग ही बहु को लेकर आएंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देशभर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन… 116 जिलों के 259 जगहों पर क्या – क्या हैं तैयारियां ? जानिए इस खबर से…
Next Article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी के हाथ लगी नई सफलता, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : फर्श पर सो रही मां – बेटी को सांप ने काटा, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम  
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार July 9, 2025
CG NEWS : सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 9, 2025
Kantara Actor Rishab Shetty Fees: ‘कांतारा चैप्टर 1’ से बदली किस्मत! ऋषभ शेट्टी बने साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल
Grand News मनोरंजन July 9, 2025
CG NEWS : आत्मानंद स्कूल को लेकर छात्रों और ग्रामीणों का बवाल, हिंदी मीडियम में स्कूल चालू करने की मांग पर अड़े
Grand News गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ July 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?