Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला दरोगा को मकान मालिक ने खाना खाने के लिए बुलाया तो मिला ये जवाब, लगातार बजती रही फोन की घंटी, और…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsSUICIDEक्राइम

महिला दरोगा को मकान मालिक ने खाना खाने के लिए बुलाया तो मिला ये जवाब, लगातार बजती रही फोन की घंटी, और…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/02 at 6:16 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला दारोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला दारोगा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। हालांकि आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अनूपशहर कोतवाली में तैनात एक महिला दारोगा ने शुक्रवार रात पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मूल रूप से शामली जनपद के रहने वाली महिला दारोगा अनूपशहर कोतवाली में करीब ढाई वर्ष से तैनात थीं।

कोतवाली क्षेत्र में वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थीं।

- Advertisement -
Ad image

अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज में एक मकान में वह किराए पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि वह मकान मालिक के घर पर ही खाना खाती थीं। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे पर ही मौजूद थीं। शाम करीब 7:30 बजे मकान मालिक ने उन्हें खाना खाने के लिए आवाज दी, उस दौरान उन्होंने थोड़ी देर में नीचे आकर खाना खाने की बात कही थी। लेकिन वह नीचे नहीं आईं और उनके फोन की घंटी कमरे में लगातार बजती रही। जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर जाकर कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला।

इसके बाद मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर झांक कर देखा तो महिला उप निरीक्षक का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस व अन्य अफसरों को दी। एसडीएम पदम सिंह और अन्य पुलिस अफसरों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर उनके कमरे का गेट तोड़ा गया और शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की गई।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं यही मेरी करनी का फल है’ आत्महत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिला उप निरीक्षक आरजू पवार द्वारा अपने कमरे फंदे से लटक कर आत्महत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके से मिला सुसाइड नोट जिसमें  लिखा है कि यही उनकी करनी का फल है, मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

XCheck Digital Badge

 

TAGGED: आत्महत्या, ग्रैंड न्यूज़, पुलिस, फांसी, महिला दारोगा, मौके
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सीएम भूपेश बघेल बिलासपुर जिले को करीब साढ़े 600 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Next Article किसानों की मौत की खबरों पर भड़कीं प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Upcoming Reality Shows: अगस्त में धमाल मचाएंगे ये 4 रियलिटी शोज! Bigg Boss 19 से लेकर KBC 17 तक, टीवी पर लौटेगा तगड़ा तड़का
bollywood Grand News मनोरंजन July 25, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में मूसलाधार बारिश का कहर: कंजीनाला उफना, खेत-घर सब डूबे, प्रशासन नदारद!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 25, 2025
President’s rule : मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Grand News देश July 25, 2025
PM Modi: PM मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, इस मामले में इंदिरा गांधी को पछाड़ा, पहले नंबर पर अब भी नेहरू बरकरार
Grand News दिल्ली देश July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?