Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर की बात… जाने क्या है पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर की बात… जाने क्या है पूरा मामला 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/03 at 9:24 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

कोलकाता। दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। सौरव गांगुली के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव जय शाह और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार यानी कल सौरव गांगुली को देखने कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल जा सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने वुडलैंड्स अस्पताल का दौरा किया। वहीं बताया जा रहा है कि फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर देवी शेट्टी भी सोमवार को सौरव गांगुली की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन करने कोलकाता पहुंच सकते हैं।

- Advertisement -

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरव गांगुली की कल यानी शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि जब दादा अपने घर पर जिम कर रहे थे, तभी ट्रेडमील पर उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

इसके बाद शनिवार शाम को दादा की एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिनमें से एक में स्टेंट लगाया गया। आज वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने दादा की हेल्थ पर बुलेटिन जारी किया, जिसमें कहा गया, ‘‘बीती रात उनकी तबियत सामान्य रही और उन्हें बुखार नहीं है। वह अभी सो रहे हैं।’’ इसमें आगे बताया गया कि गांगुली का ब्लड प्रेशर 110/70 है और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है।

अस्पताल में गांगुली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। वहीं अस्पताल के प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बायपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी। ’’

गांगुली का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया, ‘‘सुबह उन्होंने नाश्ता किया, अखबार पढ़े और अस्पताल के कर्मियों से बात की। उनका एक ईसीजी भी किया गया. उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है। ’’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मातम में बदली खुशियां… बारातियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त… 6 लोगों की मौत… कई गंभीर रूप से घायल
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई धीमी… आज मिले 714 नए संक्रमित… 11 की मौत… इन जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

June 7, 2025
Grand News June 7, 2025
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन की रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रस की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?