Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र के किसानों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… किसानों को 1.73 करोड़ से ज्यादा राशि का ऑनलाईन भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़सरकारसामाजिक

मुख्यमंत्री ने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र के किसानों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… किसानों को 1.73 करोड़ से ज्यादा राशि का ऑनलाईन भुगतान

GrandNews
Last updated: 2021/01/03 at 4:18 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों से चर्चा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र से संबद्ध भेलवाटिकरा, बरलिया, रेगड़ा आदि गांवों के किसानों से चर्चा कर उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने किसानों से खेती-बाड़ी, धान फसल का रकबा, धान बेचने की मात्रा एवं भुगतान, बारदाना आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक, विधायक चक्रधर सिंह सिदार एवं विधायक उत्तरी जांगड़े उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भेलवाटिकरा गांव के किसान केदार पटेल ने बताया कि वे 20 एकड़ में खेती करते है, अभी तक 200 क्विंटल धान बेचा है उन्हें 3 लाख 73 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है। उन्होंने धान बेचकर थ्रेसर मशीन खरीदा है। केदार के भाई जय पटेल भी 20 एकड़ में खेती करते है उन्होंने 160 क्विंटल धान बेचा है और 2 लाख 98 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया है। बरलिया गांव के किसान अखंड लाल साव 25 एकड़ में खेती करते है उन्होंने भी 160 क्विंटल धान बेचकर 2 लाख 98 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया है। किसान अखंड लाल ने बताया कि वे गोधन न्याय योजना के तहत 60 क्ंिवटल गोबर बेचकर 12 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने रेगड़ा गांव के किसान श्री कुबेर डनसेना एवं रवि यादव से भी चर्चा की।

- Advertisement -

- Advertisement -

बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में 18 गांवों के 480 किसान धान बेचने के लिये पंजीकृत है। इनमें से 270 किसानों ने इस वर्ष एक दिसम्बर से अब तक 11 हजार 132 क्ंिवटल धान की बिक्री कर चुके है। किसानों को एक करोड़ 73 लाख एक हजार 761 रुपये का ऑनलाईन भुगतान किया गया है। पिछले साल 2019-20 में इस केन्द्र में 18 हजार 238 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई थी। पिछले साल की तुलना में आज की तारीख में धान खरीदी में 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केन्द्र में बारदानों की कमी नहीं है।

आज की तारीख में 13 हजार 117 नग बारदानें उपलब्ध है। इस अवसर पर कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : अवैध रुप से रखी लकड़ियों का जखीरा बरामद… वन विभाग ने यार्ड से किया जप्त…
Next Article BIG NEWS- केबल चोरी का आरोपी अशोक शर्मा फरार, केबल नेटवर्क में बड़ी जालसाजी का भी मामला है दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : राज्य सरकार ने प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली किया लागू, चेंबर ने व्यक्त किया आभार 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
गरियाबंद जिले में राजस्व अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश प्रशासनिक सुविधा और कार्य कुशलता को लेकर 12 अधिकारियों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
Grand News July 1, 2025
RAIPUR NEWS : चैतन्य यदु समेत 14 कराटेकाओं को ब्लैक बेल्ट सम्मान, 51 को मिला कलर बेल्ट
Grand News July 1, 2025
2000 के नोटों की वापसी लगभग पूरी, केवल ₹6,099 करोड़ ही चलन में बचे : RBI
Grand News July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?