Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: cut down :- लिट्टी चोखा के आयोजन के लिए काट दिए गए 10 पेड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

cut down :- लिट्टी चोखा के आयोजन के लिए काट दिए गए 10 पेड़

Last updated: 2021/01/04 at 11:45 AM
Share
3 Min Read
SHARE

भिलाई। एक समाज के कुछ युवाओं ने लिट्टी चोखा के कार्यक्रम के लिए दस पेड़ काट दिए। कहा जा रहा है कि अवैध कब्जे की नियत से यह आयोजन किया गया था। जिसे देखते हुए दूसरे समाज के लोगों ने भी भवन के लिए चुना मार्किंग कर दिया है। पार्षद की शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने इसे संज्ञान में ले लिया है।

ज्ञात हो कि पावर हाउस आईटीआई ग्राउंड के पास भिलाई निगम द्वारा ग्रीन लैंड डेवलप किया है। जहां एक हजार पेड़ लगाए गए हैं। पौधा लगाने तथा तीन साल तक इसकी देखरेख का काम ठेका एजेंसी को दिया गया था। तीन साल पूरा होते ही ठेका एजेंसी ने इसे निगम प्रशासन को सौंप दिया है। निगम प्रशासन इस ग्रीन लैंड की पहरेदारी में लापरवाही बरत रहा हैए जिसका नतीजा है कि रविवार को लिट्टी चोखा के आयोजन के नाम पर दस पेड़ काट दिए गए। रविवार को इस ग्रीन लैंड में सुबह से कुछ लोगों ने पंडाल लगा रखा था। पेड़ों के बीच पंडाल लगने की खबर तेजी से खुर्सीपार में फैल गई। खबर सुनकर पार्षद अनिल सिंह दौड़े भागे आए। उन्होंने लोगों से पूछा कि इस ग्रीन लैंड में पंडाल क्यों लगाया गया है तथा पेड़ क्यों काटे गए। पार्षद के मुताबिक पेड़ काटने वालों ने खुद को यादव समाज का बताते हुए लिट्टी चोखा का आयोजन किया जाना बताया। समाज के लोग पेड़ काटने को लेकर कुछ भी बताने से अनाकानी करते नजर आए। पार्षद अनिल सिंह ने फौरन इसकी जानकारी खुर्सीपार जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा तथा खुर्सीपार थाने में दी। सूचना मिलते ही जोन के अधिकारी व खुर्सीपार थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। कार्यक्रम को बंद कराया गया तथा कटे हुए पेड़ों की फोटोग्राफी कराई गई।
कहा जा रहा है कि कार्यक्रम की आड़ में अवैध कब्जे की तैयारी थी। यह खबर सुनते ही दूसरे समाज के लोग भी मौके पर पहुृंच गए तथा ग्रीन लैंड में सामाजिक भवन बनाने के लिए कब्जे की नियत से चूना मार्किंग किया जाने लगा।

- Advertisement -
Ad image

 

TAGGED: Awaidh Kabja, BHILAI, Cut, Liti chokha, Tree
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश यहां जिलेवासियों को देंगे 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात हितग्राहियों को लगभग साढ़े सात करोड़ रूपए का सामग्री, चेक राशि का करेंगे वितरण
Next Article FIR :- सुपेला थाने का 10 दिन चक्कर लगाने के बाद दर्ज हुई चोरी की एफआईआर
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जंगल से निकले दो हाथियों ने तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: श्याम मंदिर चोरी की गुत्थी सुलझी,आरोपी सलाखों के पीछे, मुकुट समेत सभी आभूषण बरामद
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
Tuesday Astro Tips: अगर चाहते हैं चुटकी बजाते ही दूर हो कर्ज का मर्ज तो आज से शुरू कर दें ये काम!
Business Featured Grand News VIRAL VIDEO अर्थव्यवस्था आलेख July 23, 2025
CG NEWS: सेवा सहकारी समिति डोंगाकहरौद में खाद वितरण को लेकर किसानों में आक्रोश, समय पर खाद न मिलने से बिचौलियों पर निर्भर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?