Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से 24 लाख टन चावल खरीदेगा केंद्र, सीएम ने ट्वीट कर कही ये बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से 24 लाख टन चावल खरीदेगा केंद्र, सीएम ने ट्वीट कर कही ये बात

GrandNews
Last updated: 2021/01/04 at 12:21 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। केंद्र ने नाराजगी के बावजूद आखिरकार 24 लाख टन धान का उठाव करने की अनुमति दे दी है। दरअसल छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य के अलावा राजीव न्याय योजना के तहत अतिरिक्त राशि किसानों को दे रहा है, जिसे केंद्र सरकार बोनस मान रही है। इसे लेकर ही विवाद था, जिस पर मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा की। इसके बाद रविवार को केंद्र ने फैसला किया कि एफसीआई अब 24 लाख टन धान का उठाव करेगा। केंद्रीय मंत्री से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर ही धान खरीद रही है। साथ ही केन्द्र की किसान सम्मान निधि की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को पैसा दिया जा रहा है। यह बोनस नहीं है।

 

- Advertisement -
Ad image

केन्द्र सरकार ने रविवार को 24 लाख टन धान का उठाव करने की अनुमति दे दी। विवाद धान पर अतिरिक्त राशि देने को लेकर था। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारत सरकार, राज्य सरकार और एफसीआई के बीच समझौते के मुताबिक कोई भी राज्य एमएसपी से ज्यादा पैसा नहीं दे सकता। इसके अलावा राज्य कुल खरीदी उतनी ही कर सकता है, जितना भारत सरकार ने आबंटित किया है। इधर, राज्य सरकार धान समर्थन मूल्य 1865 रुपए में खरीद रही है। लेकिन इसके अलावा 635 रुपए राजीव न्याय योजना के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं। केंद्र का मानना था कि यह राशि बोनस के रूप में है, जबकि राज्य सरकार ने कहा कि यह बोनस नहीं है। यह अलग योजना के तहत किसानों को पैसा दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा की थी। केंद्र ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 17 दिसंबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताया है कि वे प्रति एकड़ 10 हजार रुपए की दर से धान खरीद सकेंगे। ये एमएसपी से अधिक अप्रत्यक्ष प्रोत्साहन है। एक प्रकार का बोनस है। इसलिए साल 2020-21 के लिए केन्द्रीय पूल के तहत पूर्व में दी गई अनुमति के मुताबिक ही एफसीआई को 24 लाख टन चावल लेगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा

सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से 24 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की स्वीकृति दे दी है। केन्द्र सरकार को धन्यवाद कि उन्होंने हमारे अनुरोध पर विचार किया। उम्मीद है कि पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप भविष्य में और भी चावल लेने की स्वीकृति दी जाएगी।

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पटेल समाज का प्रतिभा सम्मेलन और सम्मान का हुआ आयोजन… प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Next Article बड़ी खबर : महिला सुरक्षा के राजधानी में बन रही है नई टीम, घरेलु हिंसा और छेड़छाड़ जैसे मामले होंगे कम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?