Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नाजायज संबंध के चलते पति की हत्या…पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम..24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा- डॉग मैगी की रही अहम भूमिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERक्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिमरायपुर

नाजायज संबंध के चलते पति की हत्या…पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम..24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा- डॉग मैगी की रही अहम भूमिका

Umesh
Last updated: 2021/01/04 at 2:56 PM
Umesh
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद। छूरा के जयप्रकाश अग्रवाल की हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। मामले को सुलझाने में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। कल सुबह जयप्रकाश की लाश उसके घर के पिछवाड़े लावारिश हालत में बरामद हुई थी।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला अवैध संबंध का है। मृतक जयप्रकाश अग्रवाल की पत्नी सुमन का पड़ोसी देवराज उर्फ गोलू साहू के साथ अवैध संबंध था। महीनेभर पहले जयप्रकाश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। उसके बाद दोनो को फटकार भी लगाई थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

श्री पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो ने 29 दिसम्बर को जयप्रकाश की हत्या की थी। वारदात से पहले नशे में धुत जयप्रकाश ने फोन कर देवराज को अपने घर बुलाया था। उसके बाद जमकर उसकी क्लास ली थी। इसके बाद आरोपी देवराज ने सुमन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को रात के अंधेरे में छत पर ले जाकर पीछे पड़ी खाली जमीन में फेंक दिया। उसके बाद देवराज लाश के पहुंचकर उसको साड़ी और बोरा से ढककर उसपर पत्थर रख दिए।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों ने मामले पर पर्दा डालने के लिए कहानी भी तैयार कर ली थी। मृतक की पत्नी से चार दिन बाद घर लौटी जयप्रकाश की माँ ने पूछताछ की तो यह कहानी सुना दी। सुमन ने अपनी सास को बताया कि जयप्रकाश 4 दिन से शादी में गया है। मगर उसी दिन उसकी लाश घर के पीछे से बरामद हो गयी।

- Advertisement -

आरोपी देवराज ने कहानी के मुताबिक मृतक की बाइक को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। और बाइक की चाबी को अलग स्थान पर छुपा दिया। लेकिन डॉग स्कवॉड की टीम ने उनका खेल बिगाड़ दिया। और कुछ घंटों में ही पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।

हत्या के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की ओर डॉग स्क्वायड की मदद ली। तो मामले से जुड़े सुराग खुद ब खुद सामने आते चले गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब देबराज उर्फ गोलू साहू से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके बाद वारदात में शामिल मृतक की पत्नी सुमन ने भी सच्चाई ब्यान कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CM शिवराज वैक्सीन पर बोले; पहले जरूरी लोगों को लग जाए, फिर लगवाऊंगा
Next Article बच्चों को भी लगाई जा सकती है ‘कोवैक्सीन’, उम्र को लेकर जान लीजिये नियम…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सुशासन तिहार के दौरान काम में लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री साय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Grand News May 19, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
Health Tips : बीपी मरीजों को सुबह खाली पेट पीना चाहिए ये ड्रिंक्स, जानिए
Health May 19, 2025
CG NEWS : नाबालिग लड़के ने 8 साल के बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर पहाड़ी से नीचे फेंक दी लाश, गिरफ्तार आरोपी पोर्न देखने का था आदि 
Grand News May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?