Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का कहर… 5 राज्यों में 85 हजार पक्षियों की मौत… यहां धारा-144 लागू… कई राज्य सरकारों ने जारी किया अलर्ट… क्या इंसानों तक पहुंच सकता है बर्ड फ्लू?… पढ़े पूरी खबर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

बड़ी खबर : कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का कहर… 5 राज्यों में 85 हजार पक्षियों की मौत… यहां धारा-144 लागू… कई राज्य सरकारों ने जारी किया अलर्ट… क्या इंसानों तक पहुंच सकता है बर्ड फ्लू?… पढ़े पूरी खबर 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/05 at 8:32 PM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण से देश को थोड़ी राहत मिली कि अब बर्ड फ्लू ने चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में भारी तादाता में पक्षियों की मौत हो गई है। हरियाणा के पंचकुला में एक लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत की खबर आ रही है। इसको लेकर हरियाणा पशुपालन और डेयरी विभाग ने इसके सटीक कारण का पता लगाने के लिए व्यापक फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू की दस्तक चिंता बढ़ा रही है। अब तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और केरल में 84 हजार 775 पक्षियों की मौत हुई है। इनमें से हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, हरियाणा और गुजरात के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

- Advertisement -
Ad image

कोरोना जैसे ही बर्ड फ्लू के सिंप्टम्स

बर्ड फ्लू होने पर कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, पेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बर्ड फ्लू इतना खतरनाक क्यों है

एवियन इन्फ्लूएंजा या एवियन फ्लू को बर्ड फ्लू कहते हैं। यह मृत या जिंदा पक्षियों से इंसानों में फैल सकता है। संक्रमित पक्षी को खाने या संक्रमित पानी पीने से यह रोग फैलता है। कौए सभी जगह आसानी से पहुंच जाते हैं, इसलिए उससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

बचाव के तरीके

संक्रमित पक्षियों से दूर रहें। मरे पक्षियों के पास बिल्कुल न जाएं। नॉनवेज न खाएं। अगर खाना ही है तो नॉनवेज खरीदते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें। संक्रमण वाले इलाकों में न जाएं।

हरियाणा : दो दिन में दो फार्म में 70 हजार से अधिक मुर्गियों की मौत

पंचकूला के बरवाला के रायपुररानी क्षेत्र में पिछले दो दिन में दो फार्म में ही 70 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत हुई है। फार्मों से लिए गए मृत मुर्गियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि महीनेभर पहले ही कुछ पोल्ट्री फार्म में बीमारी आने लगी थी। तब यहां से मुर्गियों को कहीं दूसरी जगह बेच दिया था। प्रशासन की मिलीभगत से मामला दबा दिया गया था।

गुजरात : जूनागढ़ में 53 पक्षियों की मौत

गुजरात के जूनागढ़ जिले के बांटवा गांव में 2 जनवरी को बतख-टिटहरी-बगुला समेत 53 पक्षी मृत पाए गए। इनकी जांच की जा रही है। गुजरात के प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (वाइल्ड लाइफ) श्यामल टीकादार ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका है, इसलिए अलर्ट किया गया है।

मध्य प्रदेश : दो जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, पूरे प्रदेश में अलर्ट

मध्य प्रदेश में अब तक 200 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है। इंदौर, मंदसौर, आगर, खरगोन, उज्जैन, देवास, नीमच और सीहोर में कौए मृत मिले हैं। इनमें इंदौर और मंदसौर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।

हिमाचल : अब तक 2000 से ज्यादा पक्षियों की मौत

हिमाचल प्रदेश के पौंग डैम वेटलैंड में मृतक पक्षियों का आंकड़ा 2000 के पार हो गया है। यहां पहला मामला 28 दिसंबर 2020 को सामने आया था। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां पौंग डैम के आसपास एक किलोमीटर का क्षेत्र रेड जोन और नौ किलोमीटर का क्षेत्र सर्विलांस जोन बनाया गया है।

राजस्थान : अब तक 522 पक्षियों की मौत

राजस्थान में अब तक 471 कौओं समेत 522 पक्षियों की मौत हो चुकी है। सोमवार को छह जिलों में 140 कौओं की मौत हुई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजस्थान में बर्ड फ्लू से हुई मौतों में सिर्फ H5 इन्फ्लूएंजा ही मिला है, जो ज्यादा घातक नहीं है। इसका सबसे घातक स्ट्रेन H5N1 है।

केरल: दो जिलों में 50 हजार बतखों को मारने का आदेश

केरल के अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। यहां 50 हजार बतखों को मारने का आदेश दिया गया है। राज्य के वन, पशुपालन मंत्री के. राजू ने कहा, ‘जहां संक्रमण का पता चलेगा, वहां करीब 1 किलोमीटर के दायरे में सभी पक्षियों को मार दिया जाएगा। राज्य में बर्ड फ्लू से करीब 12 हजार बतखों की मौत पहले ही हो चुकी है।

देश में पहली बार एक ही लैब में इंसान और पक्षियों के सैम्पल जांचे जा रहे

भोपाल के आनंद नगर स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज लैबोरेटरी में पांच वैज्ञानिकों की टीम पक्षियों के सैम्पल जांचने में जुटी है। यहां कोरोना के सैम्पल भी जांचे जा रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इस लैबोरेटरी में एक ही समय में इंसान और पक्षियों के सैम्पल टेस्ट किए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शा.कन्या उ.मा.वि. कांकेर में सेवा निवृत शिक्षकों को ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया
Next Article गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Upcoming Reality Shows: अगस्त में धमाल मचाएंगे ये 4 रियलिटी शोज! Bigg Boss 19 से लेकर KBC 17 तक, टीवी पर लौटेगा तगड़ा तड़का
bollywood Grand News मनोरंजन July 25, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में मूसलाधार बारिश का कहर: कंजीनाला उफना, खेत-घर सब डूबे, प्रशासन नदारद!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 25, 2025
President’s rule : मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Grand News देश July 25, 2025
PM Modi: PM मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, इस मामले में इंदिरा गांधी को पछाड़ा, पहले नंबर पर अब भी नेहरू बरकरार
Grand News दिल्ली देश July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?