Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मैराथन दौरे के बीच मुख्यमंत्री भूपेश की अधिकारीयों के साथ… बंद कमरे में चली बैठक… बिलासपुर कलेक्टर सारांश की सीएम ने खूब थपथपाई पीठ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

मैराथन दौरे के बीच मुख्यमंत्री भूपेश की अधिकारीयों के साथ… बंद कमरे में चली बैठक… बिलासपुर कलेक्टर सारांश की सीएम ने खूब थपथपाई पीठ…

GrandNews
Last updated: 2021/01/05 at 1:17 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों मैराथन दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री कोरबा दौरे पर थे। लेकिन कोरबा जाने से पहले उन्होंने बिलासपुर में बंद कमरे में करीब 2 घंटे तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आत्मीय चर्चा की। खास बात ये कि ये मुलाकात बहुत ही सामान्य और सौजन्य थी। जिसमें कुछ हंसी मजाक भी हुए तो कुछ गंभीर विषयों की तरफ अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया। इस दौरान बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीठ भी थपथपाई । न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में इस भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारी मुस्कुराते हुए बाहर निकले।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हुआ वर्ष था और आप सभी ने टीम भावना के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। वर्ष 2021 लोगों के जीवन में खुशहाली लाएगा, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा अब विकासखंड स्तर पर भी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है। इससे ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती इलाके में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के बच्चे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय सेवकों को अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शालाओं में एडमिशन कराने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये कलेक्टर एवं उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस के अरपा सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आत्मीय वातावरण में बातचीत कर घर-परिवार का हालचाल जाना।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजधानी जिले में स्थित रतनपुर रही है, जिसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें छत्तीसगढ़ के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है कि हमारा प्राचीन छत्तीसगढ़ कितना वैभवशाली रहा है।

इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और चिन्तामणी महाराज, विधायक  शैलेष पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक  रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल उपस्थित थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, बिलासपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BJP worker dies :- सड़क के गड्ढे में गिरकर भाजपा कार्यकर्ता की मौत
Next Article BIG BREAKING : केबल चोरी का फरार आरोपी अशोक शर्मा गिरफ्तार… आठ महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Crime News: नाबालिग समेत 4 ने किया युवक का अपहरण, बेल्ट से पीटकर लूटे 21 हजार रुपए और बाइक
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन हादसे पर CM साय ने जताया दुःख 
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन हादसे पर CM साय ने जताया दुःख 
छत्तीसगढ़ June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash : रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द
Grand News June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रुपाणी की मौत की खबर, सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, अबतक 170 मौतें
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रुपाणी की मौत की खबर! सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, अबतक 170 मौतें
Breaking News देश June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?