Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : प्रदेश में धान पर सियासी घमासान… सीएम का पूर्व सीएम पर तीखा हमला… “इन्हें शर्म नहीं आती, एक तरफ कहते हैं बोनस मत दो दूसरी तरफ 2500 क्यों नहीं दे रहे हो… ये बेशर्मी”… पढ़े पूरी खबर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजनीति

ब्रेकिंग : प्रदेश में धान पर सियासी घमासान… सीएम का पूर्व सीएम पर तीखा हमला… “इन्हें शर्म नहीं आती, एक तरफ कहते हैं बोनस मत दो दूसरी तरफ 2500 क्यों नहीं दे रहे हो… ये बेशर्मी”… पढ़े पूरी खबर 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/06 at 9:13 PM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

 

Contents
भाजपा के आंदोलन को भी निशाने पर लियाकिसानों के साथ होने का दावा
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दौरे से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर बड़ा हमला किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह को किसी मुंह से किसानों पर बात करने का अधिकार नहीं है।

- Advertisement -

पुलिस लाइन हेलिपैड पर संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के लोगों ने 2100 रुपए में धान खरीदी और 300 रुपया बोनस देने का संकल्प लिया था। उसे पूरा नहीं कर पाए। केंद्र सरकार के सामने गिड़गिड़ाते रहे। अब रमन सिंह किस मुंह से 2500 रुपए में खरीदी की बात कर रहे हैं। उन्हीं के शासन में तो बोनस बंद हुआ है।

- Advertisement -

भाजपा के आंदोलन को भी निशाने पर लिया

मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रस्तावित आंदोलन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार ने औसत 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक कभी धान खरीदा नहीं। 15 लाख किसानों से अधिक से खरीदी कभी हुई नहीं थी। हमने पहले साल 80 लाख मीट्रिक टन खरीदा, दूसरे साल 83 लाख मीट्रिक टन और इस बार करीब 90 लाख मीट्रिक टन खरीदने की तैयारी है।

जहां 15 लाख किसान धान बेचते थे, अब 21 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। भाजपा शासनकाल में 18 हजार कराेड़ खर्च करने के बाद भी 25 हजार हेक्टेयर में सिंचाई रकबा बढ़ा है। वे किस मुंह से आंदोलन करेंगे। किसानों के लिए इन लोगाें ने किया क्या है।

किसानों के साथ होने का दावा

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि किसान उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, किसानों का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ रहा है। चाहे वह दंतेवाड़ा का चुनाव हो अथवा मरवाही का जहांं दोनों (भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़) मिलकर लड़े। वहां भाजपा ने मुंह की खाई है। भाजपा आंदोलन करे लेकिन पहले यह बताए कि वह दिल्ली में चल रहे आंदोलन का समर्थन करती है अथवा नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा, रमन सिंह को किसी मुंह से किसानों पर बात करने का अधिकार नहीं। उन्होंने तो केवल किसानों को छला है। कभी दाम के नाम पर कभी बोनस के नाम पर। उनके मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। कहा, ये लोग राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बोनस बता रहे हैं। इसीलिए चावल लेने में एक महीने का विलंब हुआ है। अभी भी केवल 24 लाख मीट्रिक टन चावल की अनुमति दिए हैं।

धान खरीदी में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रही है। भाजपा के आरोपों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़क उठे।

मुख्यमंंत्री ने कहा कि रमन सिंहजी, दिल्ली में आपकी सरकार बैठी हुई है। बेशर्मी की हद है। पहले साल हमने 2500 रुपया दिया था। हमारे पास दर्जनों चिट्ठियां हैं, केंद्र की ओर से कहा गया, आप बोनस देंगे तो आपका चावल नहीं लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, रमन सिंह और भाजपा नेताओं का दोहरा चेहरा जनता के सामने आ चुका है। इन लोगों को शर्म नहीं आती। एक तरफ कहते हैं कि बोनस मत दो। दूसरी तरफ 2500 रुपया देने की भी मांग करते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हम आज भी 2500 रुपया प्रति क्विंटल का दाम देने को तैयार हैं। आप केंद्र से अनुमति दिलवा दें। इस बार 60 लाख मीट्रिक टन पर सहमति बनी है, लेकिन 24 लाख मीट्रिक टन ले रहे हैं। रमन सिंह को इसपर बात करनी चाहिए। वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, छत्तीसगढ़ के किसानों का वे प्रतिनिधित्व नहीं करते क्या। छत्तीसगढ़ के किसानों ने उन्हें वोट नहीं दिया है क्या। किसानों के साथ जब अन्याय हो रहा है तो उन्हें बात करनी चाहिए या केवल आलोचना ही करेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देश में अमन-चैन, सुख समृद्धि, विश्वशांति और अन्नदाताओं की समस्याओं के निदान एवं खुशहाली के लिए दुआएँ प्रार्थना सभा का आयोजन
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना का कहर जारी… आज 1,050 मरीजों की पुष्टि… 7 लोगो ने गवाई जान… आपके जिले से मिले इतने संक्रमित 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों की चमकी किस्मत, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 21, 2025
CSK vs RR IPL 2025 : राजस्थान ने CSK को 6 विकेट से हराया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा फिफ्टी
Cricket खेल May 20, 2025
Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
CG News : PM मोदी 22 मई को उरकुरा समेत छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशन स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बृजमोहन
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?