Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Budget 2021: जानिए किस वित्तमंत्री के नाम है सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदिल्लीसरकार

Budget 2021: जानिए किस वित्तमंत्री के नाम है सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/06 at 1:17 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार कोरोना वायरस महामारी के बीच एक फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बजट पेश करेंगी। देशभर के आम लोगों, निवेशकों और कारोबारियों की निगाहें इस बजट पर लगी हुई हैं। बजट के साथ कई ऐतिहासिक तथ्य जुड़े होते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे वित्त मंत्री की, जिनके नाम सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। ये हैं मोरारजी देसाई। बजट पेश करने के अलावा भी इनके नाम कई दिलचस्प रिकॉर्ड हैं।

मोरारजी देसाई अकेले ऐसे वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया। दो बार ऐसे मौके आए, जब उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन बजट पेश किया। दरअसल, लीप इयर को छोड़ दें, तो फरवरी 28 दिन का होता है और मोरारजी का जन्म 29 फरवरी को हुआ था। ऐसे में उन्होंने दो बार बजट 29 फरवरी को पेश किया। मोरारजी देसाई को बजट पेश करने का मौका एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे 10 बार मिला।

- Advertisement -
Ad image

मोरारजी देसाई के बाद सबसे अधिक बजट पेश करने के मामले में दूसरा स्थान पी चिदंबरम का आता है। उन्होंने 9 बार संसद में बजट पेश किया। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 8 बार संसद में बजट पेश कर चुके हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा, यशवंतराव चव्हान और सीडी देशमुख ने 7 बार बजट पेश किया था। इसके अलावा डॉ. मनमोहन सिंह ने 6 बार बजट पेश किया था। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी 5 बार आम बजट पेश किया था।

आजाद भारत के पहले बजट की बात करें, तो यह आरके शनमुखम चेट्टी द्वारा पेश किया गया था। यह एक अंतरिम बजट था। इसके बाद मोरारजी देसाई, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी सरकार में वित्त मंत्री के पद पर रहे। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 1969 में वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था।

TAGGED: केंद्र सरकार, कोरोना वायरस महामारी, ग्रैंड न्यूज़, दिलचस्प रिकॉर्ड, बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लव जिहाद पर कानूनों की संवैधानिक वैधता की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, इन राज्यों को नोटिस जारी
Next Article LIVE बर्ड फ्लू का खौफ : मध्य प्रदेश में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर रोक, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Grand News June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?