Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DEVOTIONAL : इस साल मकर संक्राति कब..? क्या करें, क्या ना करें… पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsधर्मसामाजिक

DEVOTIONAL : इस साल मकर संक्राति कब..? क्या करें, क्या ना करें… पढ़िए पूरी खबर

Desk
Last updated: 2021/01/06 at 12:23 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

मकर संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तब ये पर्व मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है। इसी कारण इस पर्व को कई जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इसी त्यौहार पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं। सूर्य और शनि का सम्बन्ध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। आम तौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। अगर कुंडली में सूर्य या शनि की स्थिति खराब हो तो इस पर्व पर विशेष तरह की पूजा से उसको ठीक कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

मकर संक्रांति मुहूर्त

पुण्य काल मुहूत – सुबह 08.03.07 से 12.30.00 तक
महापुण्य काल मुहूत – सुबह 08.03.07 से 08.27.07 तक

मकर संक्रांति को क्या करें?

इस दिन प्रातःकाल स्नान कर लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें या गीता का पाठ करें। नए अन्न, कम्बल, तिल और घी का दान करें। भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं। भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप से ग्रहण करें। संध्या काल में अन्न का सेवन न करें। इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को बर्तन समेत तिल का दान करने से शनि से जुड़ी हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्राति के पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहा जाता है। मकर संक्राति के दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है। इस दिन किया गया दान अक्षय फलदायी होता है। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ होता है। पंजाब, यूपी, बिहार और तमिलनाडु में यह समय नई फसल काटने का होता है, इसलिए किसान इस दिन को आभार दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन तिल और गुड़ की बनी मिठाई बांटी जाती है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BLAST : बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने पहुंचे दर्शक को कोरोना, स्टैंड के सभी लोग हुए आइसोलेट… MCG बना पॉसिबल हॉटस्पॉट, दर्शकों को मास्क लगाना अनिवार्य
Next Article 2021 Toyota Fortuner Facelift और Legender भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?