Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रियंका चोपड़ा ने किया ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल का ऐलान, कुछ ऐसा होगा किरदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने किया ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल का ऐलान, कुछ ऐसा होगा किरदार

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/06 at 11:47 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपनी नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा करने की वजह से चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ (We Can Be Heroes) का सीक्वल है। यह फिल्म पिछले साल यानी 2020 में क्रिसमस पर ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

बच्चों पर आधारित इस फिल्म के सीक्वल की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल से जुड़ा अपना लुक शेयर किया है। अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि ‘वी कैन बी हीरोज’ को 44 मिलियन लोग देख चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image

अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े अपने लुक को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘हीरोइक्स हेडक्वार्टर प्रोजेक्शन: 44 मिलियन परिवारों ने अपने पहले 4 हफ्तों में हमें वी कैन बी हीरोज के लिए अनुकूल माना !! और… BREAKING NEWS: हीरोज अपने दूसरे दौर के लिए वापस आ रहे हैं। सीक्वल बन गया है।’

- Advertisement -

Heroics Headquarters projection: 44 MILLION FAMILIES will have suited up for WE CAN BE HEROES in its first 4 weeks!! And….BREAKING NEWS: The Heroics are coming back for round two. Sequel is in development with @rodriguez and @Netflix! #WeCanBeHeroes pic.twitter.com/vF1RJY1Aaq

— PRIYANKA (@priyankachopra) January 5, 2021

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा ग्रे शेड भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके किरदार का नाम सुश्री ग्रेनाडा है। इस फिल्म का पहला भाग बीते दिनों क्रिसमस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।

वहीं इससे पहले पिछले महीने प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ‘वी कैन बी हीरोज’ से जुड़ा एक ट्रेलर भी साझा किया था। इस ट्रेलर के साथ उन्होंने फिल्म के लिए खास पोस्ट भी लिखा था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘शक्ति सभी प्रकार में आती है और यह क्रिसमस के दिन आती है! इन अद्भुत बच्चों के पास एक खुफिया हथियार है – टीमवर्क। यह सेट पर एक अलग ऊर्जा लेकर आया और इस फिल्म की जिंदगी है। इसलिए जब आप सांता का इंतजार करते हैं, तो वापस बैठने का समय आ जाता है और इन अविश्वसनीय बच्चों को यह दिखाने का मौका दिया जाता है कि कैसे आपको हीरो बनना है! क्या तुम साथ हो? रॉबर्ट रोड्रिग्ज द्वारा निर्देशित वी कैन बी हीरोज अब वैश्विक स्तर पर इस क्रिसमस पर नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

TAGGED: अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, ओटीटी प्लटेफॉर्म, ग्रैंड न्यूज़, ट्वीट, बॉलीवुड, सोशल मीडिया, हॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : दिवंगत प्रणब दा की पीएम मोदी को… बड़ी नसीहत… अपनी किताब में लिखी यह बड़ी बात
Next Article शेयर बाजार में उछाल जारी, 48500 लेवल के पार पहुंचा सेंसेक्स 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंग में रंगी, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी
Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Aaj Ka Rashifal: आज किसका दिन बनेगा सुपरहिट? जानें शुक्रवार का राशिफल — प्रेम, धन और करियर का हाल!
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 28, 2025
Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस, सदमे में फैंस
Breaking News मनोरंजन June 28, 2025
बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?