Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM ने सतरेंगा पर्यटन का लिया जायजा, कू्रज बोट में बैठकर नौका विहार भी किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CM ने सतरेंगा पर्यटन का लिया जायजा, कू्रज बोट में बैठकर नौका विहार भी किया

GrandNews
Last updated: 2021/01/07 at 11:30 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

कोरबा. पर्यटन स्थल सतरेंगा की खूबसूरती और हसदेव नदी का अथाह जल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भा गया। एक रात सतरेंगा के रिसॉर्ट में ठहरने के बाद यहां की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया।

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश-विदेश के पर्यटकों को सतरेंगा आकर वहां की खूबसूरती का आनंद लेने की बात कही। कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खूबसूरती से भरा राज्य है। बस्तर हो या सरगुजा, बिलासपुर हो या बारनवापारा और अब कोरबा का सतरेंगा यहां हर जगह प्राकृतिक सौंदर्य है, रमणीय स्थल है। लोग यहां ज्यादा से ज्यादा आयें और तनाव भरें व्यस्त जीवन में से कुछ आनंद के पल यहां बितायें।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने सतरेंगा में पर्यटन की दृष्टि से हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। यहां विकसित सुविधाओं की जानकारी कलेक्टर किरण कौशल से ली। मुख्यमंत्री ने सतरेंगा में बने रिसॉर्ट, ओपन आडिटोरियम, बोटिंग की व्यवस्था के साथ-साथ आकर्षक गार्डन की तारीफ की। उन्होंने इस सभी विकास कार्यों और सतरेंगा विकास की भविष्य की तैयार योजना के लिए कलेक्टर कौशल की तारीफ की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सतरेंगा पर्यटन स्थल के कॅाटेज में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने बांगो जलाशय की अपार जलराशि में विकसित पर्यटल स्थल सतरेंगा में प्राकृतिक विहंगम दृश्यों के साथ प्रकृति की गोद में समय बिताने का आनंद लिया।

अगले दिन की सुबह प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण पर्यटन स्थल में कू्रज बोट में बैठकर नौका विहार भी किया। मुख्यमंत्री ने अपार जल राशि के बीच बने 25 सीटर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर भी पहुंचे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. पे्रमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व विधायक बोधराम कंवर भी बोट में बैठे थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अमेरिका में हुए हिंसक प्रदर्शन की पीएम मोदी ने की निंदा, सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो
Next Article इजरायली मिसाइल प्रणाली का भारत में सफल परीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : नैनो DAP से किसानों को प्रति एकड़ ₹75 का फायदा, सहकारी समितियों में है उपलब्ध 
Chhattisgarh : नैनो DAP से किसानों को प्रति एकड़ ₹75 का फायदा, सहकारी समितियों में है उपलब्ध 
छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : महिलाओं को मिल रही है 5 हजार रूपए की सहायता राशि
छत्तीसगढ़ July 23, 2025
Laxmi Rajwade viral photos : 'सरकार घलो व्हीलचेयर में चलत हे…', धान रोपाई करते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कमेंट्स की आई बाढ़
Laxmi Rajwade viral photos : ‘सरकार घलो व्हीलचेयर में चलत हे…’, धान रोपाई करते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कमेंट्स की आई बाढ़
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 23, 2025
APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर रहे थे साइबर ठग, गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार
Grand News July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?