Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सपनों के शहर में… मॉडल के साथ घिनौना काम… वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइममनोरंजन

सपनों के शहर में… मॉडल के साथ घिनौना काम… वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/07 at 12:59 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई में अपना भविष्य बनाने के मकसद से सैकड़ों कलाकार हर रोज आते हैं। बिना सोचे समझे वे आ तो जाते हैं लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि आखिर उनके साथ इस बेगाने शहर में क्या हो सकता है? ठीक वैसे ही गुजरात से एक 19 वर्षीय युवा कलाकार मुंबई आया और यहां कुछ अराजक तत्वों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। कथित तौर पर उसके साथ दुराचार हुआ, उसे मारा पीटा गया और उसे लूट लिया गया।

घटना बीते रविवार की है जब 19 वर्षीय इस मॉडल ने सोशल मीडिया से बने अपने एक दोस्त से मिलने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक उस दोस्त का नाम पुनीत शुक्ला है। पुनीत ने उस नए बने दोस्त को कहीं साथ चलने के लिए कहा। वह लड़का तैयार हो गया। जब वह जाकर पुनीत से मिला तो उसके साथ पहले से ही एक आदमी और था। वह दोनों उस लड़के को एक खाली पड़ी इमारत की छत पर ले गए जहां दो आदमी और आ गए। फिर उन चारों ने मिलकर उस लड़के के साथ कथित तौर पर दुराचार किया।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुनीत शुक्ला ने उस मॉडल के साथ हुई पूरी घटना का वीडियो बनाया। जब अपने साथ हो रही जबरदस्ती का विरोध उस 19 वर्षीय लड़के ने किया तो चारों ने मिलकर उस लड़के को खूब मारा पीटा। इस मारपीट में लड़के का मोबाइल फोन और वॉलेट भी निकल कर जमीन पर गिर पड़ा जिसे उन चारों ने ले लिया। हालांकि, किसी तरह वह लड़का अपना मोबाइल छीनकर भागने में सफल रहा।

वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने मीडिया को बताया कि भुक्तभोगी लड़के को दो लोग एक खाली पड़ी इमारत में ले गए। जब वे वहां पहुंचे तो दो लोग वहां और आए। इन चारों ने इस लड़के के साथ दुष्कर्म किया और पीड़ित को धमकाया कि अगर उसने पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की तो वह इस घटना की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। लड़का किसी तरह अपनी जान बचाकर रिश्तेदारों के पास आया और उन चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़ित लड़का अपने रिश्तेदारों के साथ ठाणे में रहता है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही वह पुनीत शुक्ला का दोस्त बना था। पुलिस ने आरोपी पुनीत शुक्ला समेत तीन अभियुक्तों  को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बाकी दोनों युवक हैं, रवि जायसवाल और अरविंद प्रजापति। चौथा आरोपी अब भी लापता है।

 

 

TAGGED: 19 वर्षीय, ग्रैंड न्यूज़, पुलिस, ब्लैकमेल, भुक्तभोगी, मुंबई, मॉडल, सोशल मीडिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article घर आया था चोर… सामान हटाने की आवाज से खुल गई नींद, भागने की कोशिश में हुआ चोटिल और पहुंचा जेल
Next Article हाथियों का उत्पात जारी! गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी में ओड़िसा से पहुंचा दल, ग्रामीण में खौफ
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख रिश्वत, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा-  जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
देश राजनीति July 18, 2025
Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ "आलू मखना"
Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ “आलू मखना”
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?