Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PAINFUL : तीन माह की बेटी को… रूमाल का फंदा बनाकर… फांसी पर लटकाया… फिर मां ने खुद लगा ली फांसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERNATIONALSUICIDEक्राइमराजस्थान

PAINFUL : तीन माह की बेटी को… रूमाल का फंदा बनाकर… फांसी पर लटकाया… फिर मां ने खुद लगा ली फांसी

Desk
Last updated: 2021/01/07 at 11:02 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

पिपराली रोड स्थित सूर्य नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने पहले अपनी तीन महीने की बेटी को रूमाल का फंदा बनाकर दीवार पर लगी खूंटी से लटकाकर उसकी जान ले ली। इसके बाद खुद ने भी चुन्नी से पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। आज मृतका के मायके वालों के सामने दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 38 वर्षीय विजय लक्ष्मी पत्नी अनिल हरियाणा नारनौल के खातौली गांव की रहने वाली थी। इसकी शादी 2004 में पिपराली रोड सूर्य नगर निवासी अनिल बलाई के साथ हुई थी।

- Advertisement -

विजय लक्ष्मी कुछ दिनों पहले ही अपने पीहर गई थी। एक जनवरी को ही उसका पति अनिल उसको पीहर से अपने घर लेकर आया था। पति अनिल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे उसकी पत्नी खाना खाकर छत पर बने कमरे में उसकी तीन महीने की बेटी गुड़िया को लेकर सो गई थी। अनिल का एक्सीडेंट होने के कारण वह बीमार था और भी उसके बगल वाले कमरे में सो रहा था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सुबह सात बजे वह उठा तो उसने अपनी पत्नी को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिला तो वह उसके कमरे में गया। यहां देखा कि उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटकी हुई है और पास की दीवार पर उसकी तीन महीने की बेटी खूंटी से लटक रही है। उसने अपने पिता की मदद से दोनों को नीचे उतारा और बेड पर लेटा दिया। घटना की सूचना उद्योग नगर पुलिस को दे दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव एसके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

- Advertisement -

मामले की जांच करेगी पुलिस

- Advertisement -

पति अनिल को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। पुलिस का मानना है कि सुसाइड की वजह गृह क्लेश हो सकता है। मृतका के पिता ठंडाराम से मामले पर बात की तो उन्होंने परिवार के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया था। पुलिस के अनुसार दोनों पत्नी-पत्नी के बीच पहले से मनमुटाव चल रहा था। जिस पर उसकी पत्नी ने अपने पति पर दहेज का मुकदमा भी महिला में थाने में दर्ज कराया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और दोनों वापस साथ रहने लगे थे।

विजय लक्ष्मी का पति स्कूल में पढ़ाता था। अभी हाल ही में उसका एक्सीडेंट होने पर बीमार था और काम पर भी नहीं जा रहा था। विजय लक्ष्मी का भाई दिल्ली पुलिस में है। विजय लक्ष्मी और उसकी बेटी गुड़िया का पोस्टमार्टम भी पीहर पक्ष के आने के बाद ही किया जाएगा। थानाधिकारी पवन चैबे ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद उनके द्वारा रिपोर्ट देने पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

तीन साल के बेटे को ननिहाल छोड़ आई थी मां

एएसआई नरेशचंद्र ने बताया कि विजय लक्ष्मी का एक तीन साल का लड़का भी है। लेकिन, विजय लक्ष्मी जब अपने पति अनिल के साथ पीहर से सीकर लौटी तो उसने अपने बड़े बेटे को नाना के पास ही छोड़ दिया था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि अनिल शराब भी पीता था। इसी वजह से दोनों में झगड़ा होता था। विजय लक्ष्मी पंखे से झूल रही थी। तब उसके पति अनिल ने ही चुन्नी को काटकर उसको फंदे से नीचे उतारा था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : छत्तीसगढ़ पहुंचा बर्ड फ्लू… तीन कौओं ने तोड़ा दम… मचा हड़कंप
Next Article BREAKING : राजधानी लौटते ही बिफरे सीएम… कहा, रमन और भाजपा ने… प्रदेश को केवल छला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Hair Transplant Side Effects : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद एक और इंजीनियर की मौत, डॉ अनुष्का फरार, तलाश जारी 
Grand News May 15, 2025
Jammu-Kashmir Encounter : आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कश्मीर के त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, टॉप कमांडर भी शामिल
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : अभ्यर्थी समय रहते बनवा लें आवश्यक दस्तावेज, बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द  
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, खाई में मालवाहक वाहन गिरने से 6 माह की मासूम की मौत, कई गंभीर रूप से घायल 
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ दुर्घटना May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?