Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पत्नी से उठा पति का भरोसा और फिर…हुआ ये…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरियाक्राइमबलरामपुर

पत्नी से उठा पति का भरोसा और फिर…हुआ ये…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/08 at 2:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक युवक ने गुरुवार देर रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव लॉज के कमरे में मिले हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने अपनी पत्नी को चरित्रहीन बताते हुए हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, SP ऑफिस के सामने स्थित एसएस लॉज में गुरुवार को कंचन नगर निवासी विद्युत विश्वास और अपनी पत्नी रिक्ता मिस्त्री के साथ रुका हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों रायपुर गए थे। वहां से लौटे तो घर जाने की जगह लॉज में रुक गए थे। पुलिस को रिक्ता का शव बिस्तर पर और विद्युत का बाथरूम में कपड़े के सहारे फंदे से लटका मिला है। दोनों की ही उम्र 28 साल बताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

रात को संदेह होने पर लॉज मालिक ने दी पुलिस को सूचना
बताया जा रहा है कि रात में कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं हुई। इस पर लॉज मालिक को संदेह हुआ। उसने दरवाजा खुलवाया तो अंदर दंपति के शव मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात काफी होने के कारण पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और परिजनों को सूचना दी। अगले दिन सुबह परिजनों के आने के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया।

चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करने की बात लिखी
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या की बात कही गई है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी। इसलिए मार दिया। अब खुद भी आत्महत्या कर रहा है। हालांकि सुसाइड नोट में लिखी सारी बातें पुलिस ने शेयर नहीं की हैं। महिला को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस इस संबंध में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, पुलिस, पोस्टमार्टम, बलरामपुर, बाथरूम, युवक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री 09 जनवरी से बस्तर संभाग के दौरे पर… 09 और 10 जनवरी को नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
Next Article Abdominal Bloating: गैस से नहीं बल्कि इन पांच कारणों से भी फूलता हैं पेट, जानिए उपचार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB की टीम दोषी, कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, पढ़िए 
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB की टीम दोषी, कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, पढ़िए 
Cricket NATIONAL खेल देश July 17, 2025
CG VIDEO : जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी ने टांगिया से किया वार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो 
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 17, 2025
CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?