Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ठग गिरोह का मास्टरमाइंड ‘बाबा’ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

ठग गिरोह का मास्टरमाइंड ‘बाबा’ गिरफ्तार

Last updated: 2021/01/09 at 1:23 PM
Share
2 Min Read
SHARE

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर 2020 को तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया था। मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय ठग गिरोह के मास्टरमाइंड बाबा उर्फ विनोद को पुलिस ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरोह के 5 सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। घटना 13 दिसंबर 2020 की है। चिल्फी में तंत्र-मंत्र से रकम दोगुना करने का झांसा देकर सोने के जेवरात और कैश लेकर 6 आरोपी फरार हो गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 5 आरोपियों काे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
लेकिन ठग गिरोह का मास्टर माइंड बाबा उर्फ विनोद उर्फ दादूराम उर्फ आकाश गोस्वामी ‘‘26’’ फरार था। मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम तैयार की गई। मुखबिर की सूचना पर टीम जिला सिवनी ‘‘मप्र’’ के लिए रवाना हुई। आरोपी बाबा उर्फ विनोद पुनः घटना करने के फिराक में बिछिया के आसपास घूम रहा। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी जिला सिवनी ‘‘मप्र’’ के लखनादौन इलाके के आसपास वहां के भौगोलिक परिस्थिति व परिधानों व स्थानीय भाषा शैली अपनाते हुए छिपता रहा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने का झुमका, मंगलसूत्र और मोटर साइकिल जब्त किया है।
पहले भी कर चुके हैं ठगी, जांच में जुटी पुलिस
ठग गिरोह के 5 सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इनमें आरोपी रितु पिता तुलाराम साहू निवासी सिल्हाटी, प्रभु पिता प्रेम गोस्वामी निवासी पोंडी, कन्हैया उर्फ कान्हा पिता परदेशी राम मरावी निवासी दशरंगपुर, विजय पिता द्वारिका गिरी गोस्वामी और उमेश पिता अशोक गिरी गोस्वामी दोनों निवासी जिला सिवनी, मध्यप्रदेश शामिल है। चिल्फी पुलिस गिरोह द्वारा पूर्व में किए गए अन्य स्थानों पर ठगी का पता लगाने में जुट गई है। इनकी पूरी डिटेल खंगाली जा रही है।

 

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बस्तर दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… केंद्र से कोरोना वैक्सीन फ्री करने की मांग… नगरनार स्टील प्लांट कहीं ये बात…
Next Article इस शख्स ने पहचान छुपाकर की टीवी अभिनेत्री से शादी, अब धर्म परिवर्तन के लिए रोज कर रहा मारपीट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?