Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बर्ड फ्लू का दहशत! 30 से 50 रुपए किलो तक गिरे चिकन के दाम, इन जगहों में दुकाने बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बर्ड फ्लू का दहशत! 30 से 50 रुपए किलो तक गिरे चिकन के दाम, इन जगहों में दुकाने बंद

GrandNews
Last updated: 2021/01/09 at 5:52 PM
GrandNews
Share
8 Min Read
SHARE

बर्ड फ्लू ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। अब तक 6 राज्यों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। कई शहरों में चिकन के दाम 30 से 50 रुपए प्रति किलो तक गिर गए हैं, तो कई जगह एहतियातन मार्केट ही बंद करा दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में केस सामने आने के बाद इंदौर, उज्जैन में चिकन की दुकानें बंद करानी पड़ीं। वहीं, जयपुर, अजमेर, रांची, वाराणसी समेत कई शहरों में भी चिकन और अंडे की कीमतों में गिरावट आई है।

बर्ड फ्लू पर 6 राज्यों से रिपोर्ट

- Advertisement -
Ad image

1. राजस्थान: जयपुर, अजमेर में घट गए दाम
जयपुर के पोल्ट्री फॉर्म के मुताबिक, यहां अंडे की कीमत 6 रुपए से घटकर 5.50 रुपए प्रति पीस हो गई है। चिकन की कीमत जो पहले 95-100 रुपए थी, वह घटकर 80-85 रुपए रह गई है। शहर के व्यापारी फिरोज राजावत ने बताया कि लोग डरे हुए हैं। वे पूछ-पूछ कर खरीदारी कर रहे हैं कि इसे खाने से कोई नुकसान तो नहीं है। हालांकि अभी डिमांड में करीब 5% की गिरावट आई होगी, लेकिन ऐसा ही रहेगा तो एक हफ्ते में डिमांड आधी रह जाएगी। हो सकता है बिक्री पर ही रोक लग जाए।

अजमेर में एक अंडे का भाव सवा रुपए घट गया, तो बायलर के दाम में 20 पर प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई। अजमेर में पहले 5.80 रुपए प्रति अंडा व ब्रायलर 110 से 120 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा था, लेकिन अब यह 4.50 रुपए और 90 से 100 में ही बिक रहा है।

2. मध्यप्रदेश: इंदौर में मार्केट बंद, उज्जैन में अलर्ट
बर्ड फ्लू से मध्य प्रदेश में पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। इंदौर, खंडवा, उज्जैन में चिकन और अंडे की दुकानों को बंद कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं, खरगोन, शिवपुरी, बैतूल, गुना, अशोकनगर, दतिया और देवास समेत दूसरे जिलों में पोल्ट्री फॉर्म्स की निगरानी की जा रही है। पक्षियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में मुर्गे-मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद 200 बर्ड और 300 अंडे जब्त कर उन्हें दफना दिया गया है।

उज्जैन में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद 8 से ज्यादा चिकन-मीट शॉप बंद करा दी गई हैं। करीब एक किलोमीटर के दायरे में अलर्ट है। जबलपुर में चिकन 75 से 90 रुपए किलो बिक रहे हैं। बर्ड फ्लू की आशंका से पहले 160 से 180 रुपए किलो का भाव चल रहा था। पोल्ट्री फॉर्म संचालकों को आशंका है कि आने वाले समय में रेट और गिर सकते हैं।

खरगोन में गुजरात और महाराष्ट्र की सीमाओं पर पक्षियों के आवागमन पर निगरानी रखी जा रही है। केरल और उसके सीमावर्ती इलाकों से आने वाले चिकन पर प्रतिबंध लगा रखा है। खंडवा में इंदिरा सागर बांध में आने वाले प्रवासी पक्षियों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं। मुर्गी में बर्ड फ्लू का वायरस मिलने के बाद आजाद नगर क्षेत्र में टीम हरकत में आ गई है। 17 दुकानों से 200 बर्ड और 300 अंडे जब्त किए गए और उन्हें दफना दिया गया।

3. छत्तीसगढ़: फिलहाल एक भी केस नहीं
छत्तीसगढ़ से वायरस की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। फिलहाल, रिपोर्ट का इंतजार है। बर्ड फ्लू के एक भी केस नहीं मिलने के चलते यहां चिकन और अंडे की डिमांड और रेट पहले की तरह बनी हुई है। यहां बालोद के पोंडी गांव में बुधवार देर शाम चार कौवों के शव मिले थे। इनमें एक को ग्रामीणों ने जला दिया था। ये कौवे उड़ते हुए तालाब में जा गिरे थे। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कौवों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे हैं।

वहीं, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बैकुंठपुर-कोरिया, बिलासपुर के कोनी और सरगुजा के कुनकुरी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म से बर्डफ्लू की जांच के लिए सैंपल लिए गए। अभी तक की जांच में सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में बर्डफ्लू का अब तक कहीं से कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

4. झारखंड: दूसरे राज्यों से मुर्गे-मुर्गियां मंगाने पर रोक
रांची में मुर्गा 130-140 रुपए किलो में बिक रहा है। अंडा 5.80 रुपए प्रति पीस मिल रहा है। जमशेदपुर में आधा दर्जन कौवों की मौत के बाद जिले में बाहर से मुर्गे-मुर्गियों को मंगाने पर रोक लगा दी गई है। पशुपालन विभाग ने रांची के अलावा प. बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से मुर्गियां मंगाने पर रोक लगाई है, ताकि बर्ड फ्लू के खतरे को रोका जा सके।
उधर, हजारीबाग में गुरुवार को चील की मौत हो गई है। पशु चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि डॉक्टरों का टीम गठित कर चील की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

5. उत्तर प्रदेश: मुर्गे के दाम 20 रुपए किलो गिरे
वाराणसी में अभी तक वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डर की वजह से तीन दिन में चिकन के भाव 120 से गिरकर 100 रुपए पर आ गए। पोल्ट्री फार्म समिति के अध्यक्ष अजय खरे ने बताया कि करीब 15 हजार लोग इस व्यापार से जुड़े हैं। वायरस की आशंका से अब तक एक करोड़ से ऊपर का नुकसान हो चुका है।

बर्ड फ्लू केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा के बाद अब यूपी में पहुंचने की आशंका है। सरकार ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। सभी पोल्ट्री फार्म, दुकान से जुड़े व्यापारियों से कहा गया है कि मुर्गियों की मौत के मामले आएं, तो तुरंत पशुपालन विभाग को सूचना दें।

6. हिमाचल प्रदेश: विदेशी पक्षियों में वायरस मिला
हिमाचल में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चिकन और अंडे की कीमतों में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश के विदेशी पक्षियों की 17 प्रजातियां संक्रमित पाई गई हैं। इसमें से अधिकांश बार हैडेड गूज हैं। ये पक्षी हिमाचल में सेंट्रल एशिया, पूर्व सोवियत संघ, चीन, मंगोलिया, साइबेरिया जैसे देशों में आते हैं। कांगड़ा जिले में स्थित पौंग बांध की झील पर 3 हजार से ज्यादा पक्षी मरे हैं। प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सरकार अलर्ट पर है।

मर चुके परिंदों को तलाशने और उन्हें दफनाने के लिए पशुपालन विभाग ने 18 रैपिड टीमों का गठन करके निगरानी शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजीव कुमार धीमान ने कहा है कि आसपास के इलाकों से कुल 119 मुर्गियों के सैंपल जालंधर लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार CRIME : पुजारी के पकड़े जाने के बाद गांव में सन्नाटा, बाकी दोनों आरोपियों के घर पर ताला; पीड़ित की 3 महीने में पुजारी से 800 बार बात हुई
Next Article धान तौल के इंतजार से किसान परेशान, 10 बाद भी नहीं बिका तो 50 क्विंटल धान में आग लगाई ….फिर हुआ ये
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शाला प्रवेश उत्सव 2025 में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 11, 2025
CG NEWS: बारिश में भीगते रहे छात्र नेता, बोले – शराब गांव-गांव पहुंची, पर स्कूलों तक किताबें नहीं! कटोरा लेकर मांगी बच्चों के लिए किताबें,
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 11, 2025
जंगल में नक्सलियों के तीन ठिकानों से भारी मात्रा में सामग्री बरामद, गरियाबंद पुलिस, कोबरा 207 और CRPF की संयुक्त कार्रवाई
Grand News July 11, 2025
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
CG NEWS: 11 जुलाई की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिए 12 बड़े फैसले
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?