Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : कर्क राशि वालों को आज… मिलेगी प्रगति… पढ़िए शेष राशियों का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : कर्क राशि वालों को आज… मिलेगी प्रगति… पढ़िए शेष राशियों का हाल

Desk
Last updated: 2021/01/09 at 6:45 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

मेष : आज का दिन आपके लिए खास योग लेकर आया है। बेहतर होगा कि आप इस योग में अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अथक परिश्रम करने के बाद ही आपके कार्य पूर्ण होने की उम्‍मीद है। शाम के वक्‍त घर पर अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ेगा।

- Advertisement -

वृषभ : आज ग्रहों के विचित्र योग की वजह से आपको परेशानी हो सकती है और भागदौड़ अधिक रह सकती है। खानपान पर भी विशेष नियंत्रण रखें। कला और साहित्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी तो इससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह को मानने से व्‍यवसाय और नौकरी में प्रगति होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मिथुन : आज ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आज सुबह से ही आपका मूड अच्‍छा रहेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में जो लोग कार्य कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्‍छा है। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार प्राप्‍त होगा और परिवार के लोग भी आपका हर काम में साथ देंगे।

- Advertisement -

कर्क : आज के दिन आपकी नौकरी और व्यवसाय व राजनीतिक के क्षेत्र में प्रगति होने की स्थिति बन रही है। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में आपकी हर प्रकार की मदद करेंगे। आज आपको अपने फालतू खर्चों में कटौती करने के बारे में सोचना चाहिए नहीं तो आपको आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा और साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर हो सकती हैं।

- Advertisement -

सिंह : आज दिन की शुरुआत से ही आपके परिवार में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लें नहीं तो जल्‍दी में कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति की संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज के दिन उधार वापस मिलने के योग हैं और आपका रुका पैसा वापस आ सकता है।

कन्या : आज ग्रहों के योग बता रहे हैं कि आपका दिन कुछ कठिनाई के साथ बीतेगा और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरन्तर परिश्रम करने की आवश्यकता है। परिवार में आपस में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। शाम के वक्‍त व्‍यापार में आपको कुछ धन प्राप्‍त होने की आशा बंधेगी।

तुला : आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके अनुकूल ग्रह आपके पराक्रम और धन में वृद्धि कर रहे हैं। न्यायिक मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप खुश हो जाएंगे और शाम के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा।

वृश्चिक : आज ग्रहों के शुभ योग की वजह से आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। ऑफिस में कोई पितृतुल्‍य व्‍यक्ति आगे आकर आपकी मदद करेगा और आपकी समस्‍याओं का समाधान हो जाएगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको संतान पक्ष की ओर से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकलकर आपके सामने आ सकते हैं और इन खर्चों की वजह से आपका बजट भी खराब हो सकता है। शाम से लेकर रात तक यात्रा का योग है, खास तौर पर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर : आज का दिन शुभ है। कोई व्‍यवस्‍था करने में आपका समय बीतेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ : आज का दिन आपको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्ज भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से और लोगों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन : आज का दिन आपके लिए शुभ है और विजय की प्राप्ति होने के संकेत हैं। आप अपने प्रतिद्वद्विंयों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम और आदर की भावना बढ़ेगी। इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नहीं जाऊंगा बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में, इनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए ….जानिए कौन
Next Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की SAD NEWS : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री… केंद्र सरकार में भी थे मंत्री
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 20 May 2025 : जानें आज का अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
वेतन नहीं, तो काम नहीं! गरियाबंद के बिजली विभाग में ठेका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दो माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों ने किया कार्य बंद
Grand News May 19, 2025
CG NEWS:महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Police Transfer : जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
Breaking News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?