Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग न्यूज़ : इंडोनेशिया प्लेन क्रैश : दुर्घटना स्थल पर जांचकर्ताओं को मिल रहे शवों के चिथड़े… विदेश मंत्रालय ने की 62 यात्रियों के मौत की पुष्टि…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटना

बिग न्यूज़ : इंडोनेशिया प्लेन क्रैश : दुर्घटना स्थल पर जांचकर्ताओं को मिल रहे शवों के चिथड़े… विदेश मंत्रालय ने की 62 यात्रियों के मौत की पुष्टि…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/10 at 11:34 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
पहले ही26 साल पुराना है यह विमानदुर्घटना में मरने वालों की संख्या पर सरकार की चुप्पी
- Advertisement -

नई दिल्ली।। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने वाली श्रीविजया एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गई है। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी कारया ने प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि करते हुए कहा कि फ्लाइट संख्या एसजे 182 जकार्ता एयरपोर्ट से 20 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटना का शिकार हुई है। इस प्लेन में 12 क्रू मेंबर्स के अलावा 50 यात्री सवार थे। यह विमान इंडोनेशिया के लाकी द्वीप के पास क्रैश हुआ है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Indonesian rescuers have pulled out body parts, pieces of clothing and scraps of metal from the Java Sea, a day after a Boeing 737-500 with 62 people on board crashed shortly after takeoff from Jakarta, reports The Associated Press quoting officials.

— ANI (@ANI) January 10, 2021

- Advertisement -

Press Release Regarding the Plane Crash in Indonesia https://t.co/pSQThaFe4z pic.twitter.com/yGpPPJ6mRP

— Turkish MFA (@MFATurkiye) January 9, 2021

- Advertisement -

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से घरेलू उड़ान भरने के बाद कुछ ही मिनट बाद एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने बताया कि उन्हें राजधानी जकार्ता के पास बॉडी पार्ट्स (शरीर के अंग) मिले हैं। यह वही जगह है जहां उड़ान भरने के बाद विमान क्रैश हुआ था। विमान में 62 लोग सवार थे। जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता यूसरी यूनुस ने बताया, ‘जांच के दौरान हमें दो (बॉडी) बैग मिले हैं, एक बैग यात्री से जुड़ा और दूसरे में बॉडी पार्ट्स (शरीर के अंग) हैं।

पहले ही

इंडोनेशिया के सोशल मीडिया में इस विमान के मलबे की तस्वीरें कई घंटे पहले से वायरल हो रही थीं। हालांकि, तब इस विमान के क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। इससे पहले भी 2018 में इंडोनेशिया की लायन एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गई थी, जिसमें 189 लोगों की मौत हुई थी।

26 साल पुराना है यह विमान

विमान के रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार, लापता बताया जा रहा विमान 26 साल पुराना बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। जिसने शनिवार शाम को जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद से खोज और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था

दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पर सरकार की चुप्पी

इंडोनेशिया की सरकार ने इस दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या पर चुप्पी साध ली है। राहत और बचावकर्मी दुर्घटना वाली जगह पर पहुंच गए हैं, लेकिन उनको अभी तक कोई जिंदा यात्री नहीं मिला है। एक अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की शवों के खोजबीन के बाद ही सरकार मृतकों की संख्या के बारे में कुछ बता पाएगी।

श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की एक स्थानीय बजट एयरलाइन है। जो इंडोनेशियाई और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई गंतव्यों के लिए हवाई सेवा प्रदान करती है। कंपनी ने कहा कि वह अभी भी उड़ान के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान बोइंग का 737 मैक्स नहीं है, जो हाल के वर्षों में दो प्रमुख दुर्घटनाओं में शामिल है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की POLITICS : सियासी विवादों के बीच… मुख्यमंत्री का बड़ा बयान… दोस्ती-दुश्मनी अपनी जगह… पूरे 5 साल चलेगी सरकार
Next Article CM SPEECH : रेडियोवार्ता में बोले सीएम बघेल… तरूणाई नई अंगड़ाई ले रही… सुरक्षित और सुखद भविष्य का मिल रहा संकेत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?