Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शादी से इनकार पर भड़का प्रेमी; गुंडों के साथ घर में घुसकर मां और भाई को बंधक बनाया, गला दबाकर प्रेमिका को जान से मारने की धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

शादी से इनकार पर भड़का प्रेमी; गुंडों के साथ घर में घुसकर मां और भाई को बंधक बनाया, गला दबाकर प्रेमिका को जान से मारने की धमकी

GrandNews
Last updated: 2021/01/10 at 4:22 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

एकतरफा प्यार में पड़े मनचले को लड़की का ना कहना इतना नागवार गुजरा कि वह गुंडे लेकर उसके घर पहुंच गया। उसने प्रेमिका की मां और भाई को बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और लड़की को जान से मारने की कोशिश तक की। हालांकि बाद में वह अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। आरोपी की वजह से लड़की का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

- Advertisement -

करीब 4 घंटे तक दहशत में रहने के बाद पिता के घर पहुंचने पर लड़की ने सबकुछ उन्हें बताया दिया। जिसके बाद देर रात थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रातीबड़ पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय लड़की रातीबड़ में रहती है। उसके पिता जॉब करते हैं। उसने इसी साल मास्टर की डिग्री कंप्लीट की है। उसने पुलिस को बताया कि रवि जाटव नाम का लड़का काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा है। उसका घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वह उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। उसके शादी करने का पूछने पर उसने मना कर दिया।

- Advertisement -

इससे नाराज होकर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह कार से उनके घर आया। उसके साथ तीन अन्य लड़के भी थे। घर में घुसते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने उनकी मां और छोटे भाई को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। रवि ने उसे कमरे में ले जाकर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई, तो वह उसके साथ उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा।

- Advertisement -

देर रात पहुंचे थाने

मारपीट और धमकी देने के बाद रवि अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। उसके बाद पूरा परिवार डर और दहशत में घर के अंदर ही बंद रहा। देर शाम जब लड़की के पिता घर पहुंचे, तो उन्होंने पूरी बात उन्हें बताई। उसके बाद लड़की परिवार के साथ रातीबड़ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ घर में बंधक बनाने, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत 8 धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में रवि और अन्य 3 लोगों को आरोपी बनाया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS- मेकअप आर्टिस्ट के मकान मालिक ने फाड़े कपड़े, कमरे में घुसकर बदसलूकी,पुलिस पर मामूली कार्रवाई करने का आरोप
Next Article प्रदेश में यहाँ ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी… लाखों के सोने-चांदी पार 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : अद्भुत है भगवान शिव का ये मंदिर, 12 महीने नंदी के मुंह से निकलता है जल
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
RAIPUR NEWS : बैडमिंटन खेलने के बाद अचानक जमीन पर गिरा युवक, हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 23, 2025
निलंबित
CG NEWS : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम 
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?