Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Happy Lohri 2021 Date: कब है लोहड़ी? जानें क्यों मनाया जाता है यह त्योहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्म

Happy Lohri 2021 Date: कब है लोहड़ी? जानें क्यों मनाया जाता है यह त्योहार

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/11 at 2:28 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

नववर्ष 2021 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी दिन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लोहड़ी मुख्यत: पंजाब, हरियाणा में मनाई जाती है, लेकिन उत्तर भारत में भी इसका उत्सव होता है। लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय में आग जलाकर उसमें अन्न डाले जाते हैं, फिर फसल की कटाई शुरु होती है। इस समय गेहूं की नई फसल तैयार होती है। उनकी ही बालियों को तोड़कर सबसे पहले आग में अर्पित किया जाता है। लोहड़ी के दिन लोग भांगड़ा और गिद्दा नृत्य करते हैं और उत्सव मनाते हैं।

लोहड़ी को नई फसल की कटाई तथा सर्दी के समापन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन से सर्दी कम होने लगती है, वातावरण का तापमान बढ़ने लगता है। लोहड़ी के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हैं।

- Advertisement -
Ad image

लोहड़ी का अर्थ

- Advertisement -

लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है। यह तिल और गुड़ की रोड़ी से मिलकर बना है। इस दिन तिल और गुड़ खाने का महत्व है। इस दिन लोग एक दूसरे को तिल और गुड़ की बनी रेवड़ी देते हैं।

- Advertisement -

लोहड़ी उत्सव

शाम के समय में आग जलाई जाती है। फिर लोग उस आग के चारो ओर एकत्र हो जाते हैं और उसकी परिक्रमा करते हुए उसमें रेवड़ी, खील, मूंगफली आदि डालते हैं। फिर बाद आग के पास बैठकर गज्जक, रेवड़ी आदी खाते हैं। इस दिन भोजन में मक्के की रोटी और सरसों के साग को खाने का भी प्रचलन है।

पंजाब में इस त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। जिन लोगों का विवाह हुआ होता है या उनकी संतान हुई होती है, तो उनकी पहली लोहड़ी को विशेष माना जाता है। नवदंपत्तियों को ​विशेष रूप से बधाइयां दी जाती हैं। लोहड़ी के दिन पंजाब में बहुएं लोकगीत गाती हैं और लोहड़ी मांगती हैं। लोक गीत में दुल्ला भट्टी के गीत गाए जाते हैं।

दुल्ला भट्टी के बिना अधूरी है लोहड़ी

ऐसी मान्यता है कि मुगलकाल में दुल्ला भट्टी नाम का एक लुटेरा था। वह हिन्दू लड़कियों को गुलाम के तौर पर बेचने का ​विरोध करता था। वह उनको आजाद कराकर हिन्दू युवकों से विवाह करा देता था। लोहड़ी के दिन उसके इस नेक काम के लिए गीतों के माध्यम से उसका आभार जताया जाता है।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, लोहड़ी का त्योहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आया था प्रेमिका को घर से भगाकर ले जाने…उठा ले गया उसकी माँ को…
Next Article MURDER : राजधानी में एसडीएम की बहन… शिक्षिका की घर घुसकर हत्या… बंधे हुए थे हाथ-पैर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?