Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भगत सिंह वैचारिक रूप से बहुत मजबूत, साम्राज्यवादी ताकतों से माफी नहीं माँगी, हंसते हंसते फांसी में झूल गए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

भगत सिंह वैचारिक रूप से बहुत मजबूत, साम्राज्यवादी ताकतों से माफी नहीं माँगी, हंसते हंसते फांसी में झूल गए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

GrandNews
Last updated: 2021/01/12 at 11:22 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

सरदार भगत सिंह का जैसा विशाल व्यक्तित्व था वैसी विशाल प्रतिमा यहाँ बनाई गई है। आज यहाँ आकर शहीदों की प्रतिमा देखकर, उनके बलिदान का स्मरण कर मन गौरव से भर गया। यह बात मुख्यमंत्री ने सरदार भगत सिंह की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कही। सरदार भगत सिंह की यह प्रतिमा देश में सबसे ऊंची और गन मेटल से बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित लाइट एंड साउंट शो भी देखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरी आजादी की लड़ाई इस शो में दिखाया गया, जो बहुत अच्छा प्रयास है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह वैचारिक रूप से बहुत मजबूत थे, उन्होंने साम्राज्यवादी ताकतों से माफी नहीं माँगी। हंसते-हंसते फांसी में झूल गए। उन्होंने युवाओं को कहा कि भगत सिंह ने 16 साल की उम्र में लेख लिखने शुरू किये। इस आयु के उनके लेखों में इतनी परिपक्वता दिखती है कि आश्चर्य होता है कि इतनी कम उम्र में इतनी वैचारिक प्रखरता कैसे हासिल हुई। केवल 23 साल की उम्र में शहीद हुए और फांसी के फंदे की ओर जाते हुए भी उनके चेहरे में मुस्कान थी। उन्होंने साम्राज्यवादी ताकतों के विरुद्ध लड़ाई की थीं। ऐसी ताकतें जिनके साम्राज्य में सूरज अस्त नहीं होता था और उन्होंने अपनी वैचारिक प्रखरता से पूरे साम्राज्य की नींव हिला दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सुंदर संकल्पना पर मुहर लगाई और इस कार्य के लिए मार्गदर्शन दिया। जिसकी वजह से यह अद्भुत कार्य पूरा हो पाया। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का भी इसमें बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व में हम ‘‘मुझ में है भगत सिंह‘‘ कार्यक्रम करते थे, आज यह बड़ा कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जब हमने सरदार भगत सिंह के नाम पर शहीद पार्क बनाने का विचार किया तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर न सिर्फ तत्काल सहमति दी बल्कि इस काम को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर दिल्ली से नीरज कुंदन ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह वैचारिक रूप से बहुत प्रखर थे और अपने विचार से इन्होंने साम्राज्यवाद की जड़ें मिटा दीं। सभा को एमआईसी सदस्य नीरज पाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे। उन्होंने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए निगम टीम को बधाई दी। गौरतलब है कि इस पार्क में 1270 शहीदों के नाम भी अंकित किए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ के है। जिन्होंने प्रदेश में और देश भर में शहादत दी है। यहां झीरम में शहीद जनप्रतिनिधियों के नाम भी अंकित किये गये हैं।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत 443 हितग्राहियों को सौंपे भू-अधिकार पत्र
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : धन संपदा में होगी वृद्धि… संतान पक्ष से मिलेगी खुशी…पढ़ें राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : तालाब में नहाने के दौरान फिसला महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना धमतरी June 8, 2025
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Cricket खेल मनोरंजन June 8, 2025
 CG NEWS : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
NATIONAL VIRAL VIDEO देश June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?