Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्यपाल और विस अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया… साथ ही अपने संदेश में कही ये बाते 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सामाजिक

राज्यपाल और विस अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया… साथ ही अपने संदेश में कही ये बाते 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/12 at 2:12 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 रायपुर। राज्यपाल महोदया अनुसूइया उइके और विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विधान सभा परिसर में प्रतिष्ठापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, सांसद, कोरबा, ज्योत्सना महंत, विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, मान. विधायकगण, विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराडे़ एवं विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस अवसर पर अपने संदेश में राज्यपाल अनुसूइया उइके ने कहा कि-स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं उन्हे युवाओं का आदर्श भी माना गया है। आज राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर स्वामी विवेकानंद के बताये सिद्धांतों का अनुसरण करना होगा । उन्होंने कहा कि-आज हमारे सामने मौजूद चुनौतियों का पूरी क्षमता के साथ मुकाबला करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हे सही मार्ग दिखाने की जरूरत है ।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने कहा कि- स्वामी विेवेकानंद ने अपने विचारों से समाज को एक नई दिशा दी । ’’उठो, जागो और तब तक आगे बढ़ो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न करो’’ का उनका संदेश आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि-यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी युवा अवस्था का कुछ समय यहाॅ व्यतीत किया । 11 सितम्बर 1893 को शिकागो की धर्म संसद में स्वामी विेवेकानंद के व्याख्यान ने स्वयं उन्हें तथा भारत को दुनिया में सर्वोच्च प्रतिष्ठा दिलाई । उन्होंने कहा कि-भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नई जान फूंकने वाले स्वामी विवेकानंद ने भारतीय युवाओं में स्वाभिमान को जगाया और उम्मीद की नई किरण पैदा की।

कार्यक्रम के पश्चात् राज्यपाल महोदया ने विधान सभा परिसर का अवलोकन किया । राज्यपाल महोदया ने विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाॅल में लगे महापुरूषों के तैलचित्रों एवं ’’संसदीय लोकतंत्र का विकास विषय पर बनी पेंटिंग्स “का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की ।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने मान। राज्यपाल महोदया को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 14 साल की लड़की से… पहले किया रेप… और फिर की हत्या…
Next Article छत्तीसगढ़ : सिक्ख संगठन ने थाने में की सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ शिकायत… FIR दर्ज करने की मांग… जाने पूरा मामला 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG News : डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर May 21, 2025
Bihar : NMCH में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, चूहे ने मरीज की कुतर ली पैरों की चार उंगलियां
बिहार May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?