Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : आज रायपुर पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन… पहले खेप में आएगी कोविशील्ड की 3.23 लाख डोज… पहले चरण में इन्हे लगेगा टिका 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

बड़ी खबर : आज रायपुर पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन… पहले खेप में आएगी कोविशील्ड की 3.23 लाख डोज… पहले चरण में इन्हे लगेगा टिका 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/13 at 10:52 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए राहत का टीका बस पहुंचने ही वाला है। आज एयर कार्गो से कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली है। पहले खेप में सीरम इंस्टीस्च्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन के 3 लाख 23 हजार डोज होगी। पहले चरण में 2 लाख 67 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह टीका लगाया जाना है।

- Advertisement -

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर हवाई अड्डे से राज्य वैक्सीन भंडार तक टीकों के परिवहन के लिए इंसुलेटेड वैक्सीन वैन की व्यवस्था की है। इसमें टीकों को 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस तक के अनुकूलित तापमान में रखा जाएगा। राज्य वैक्सीन भंडार से इंसुलेटेड वैक्सीन वैन के जरिए ही सभी जिलों में ये टीके भेजे जाएंगे। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चेन पॉइंट बनाए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है, प्रदेश में टीकों के सुरक्षित भंडारण व परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन पॉइंट एवं 85 हजार लीटर से अधिक कोल्ड चेन स्पेस उपलब्ध है। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चेन पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1 हजार 311 कोल्ड-बॉक्स उपलब्ध हैं। सीरिंज, नीडल एवं अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए 360 ड्राई-स्टोरेज भी बने हैं।

यहां लगना है राहत का टीका

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1349 बूथ चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्करों, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों तथा सशस्त्र बलों को टीके लगाए जाएंगे। इन सब की जानकारी कोविन पोर्टल में एंट्री की गई है।

16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण का अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना है। इस चरण के लिए छत्तीसगढ़ में पहले दिन 99 बूथों से टीकाकरण की शुरुआत होगी। आवश्यकता महसूस होने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले चरण के बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना है। उनको भी चिन्हित कर कोविन एप में पंजीकृत किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : जवानों से मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली… हिट लिस्ट में शामिल… शव समेत पिस्टल बरामद 
Next Article प्रदेश में यहाँ महिला को हेडफोन लगाकर सड़क पर घूमना पड़ा महंगा… हादसे में गई जान… रहे सावधान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?