Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GOOD NEWS : छग सरकार खरीद रही गोबर…तो केंद्र ने बना दिया पेंट…पढ़ें पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONAL

GOOD NEWS : छग सरकार खरीद रही गोबर…तो केंद्र ने बना दिया पेंट…पढ़ें पूरी खबर

Desk
Last updated: 2021/01/13 at 8:29 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

देश में ग्रामीण परंपराओं के लौटने का क्रम तेजी के साथ नजर आ रहा है छत्तीसगढ़ में जहां गोधन या योजना के तहत ग्रामीणों से मवेशियों का गोबर खरीदा जा रहा है, तो देश में अब गोबर से पेंट का निर्माण होना शुरू हो गया है। जिसे प्राकृतिक पेंट का नाम दिया गया है।

पूर्व में घर की सफाई और शुद्धता के लिए गोबर का ही उपयोग हुआ करता था लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में गोबर को प्रयोग बंद हो गया और रासायनिक पेंट ने उसकी जगह ले ली। पर अब देश एक बार फिर से प्रकृति की गोद में समाने लगा है।

- Advertisement -
Ad image

यह एक पर्यावरण के अनुकूल, गैर विषाक्त पेंट है, जिसे ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ नाम दिया गया है। यह अपनी तरह का पहला उत्पाद है, जिसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण समाहित हैं। इस पेंट को अंदर और बाहर दोनों ही दीवारों पर लगाया जा सकता है। डिस्टेंपर और इमल्शन पेंट दोनों ही सफेद आधार रंग (बेस कलर) में उपलब्ध हैं, और उचित रंगों के मिश्रण से कोई भी रंग बनाया जा सकता है।

- Advertisement -

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि यह प्रयास किसानों की आय को बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का इतना प्रभावशाली प्रयास है, जिससे शहरों में रह रहे ग्रामीणों का फिर से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर पलायन शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -

पेंट की सस्ती दरों (डिस्टेंपर केवल 120 रुपये प्रति लीटर और इमल्सन केवल 225 रुपये प्रति लीटर) के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ये कीमतें बड़ी कंपनियों द्वारा वसूली जाने वाली कीमतों की तुलना में आधे से भी कम हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस पेंट के निर्माण और विपणन में सरकार की भूमिका केवल एक सूत्रधार की है, वास्तव में इस पेंट का निर्माण और विपणन पेशेवर तरीके से किया जाएगा और इसे देश के प्रत्येक हिस्से तक पहुंचाया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल HOROSCOPE : धन संपदा में होगी वृद्धि… संतान पक्ष से मिलेगी खुशी…पढ़ें राशिफल
Next Article बिग ब्रेकिंग : प्रदेश में भी बर्ड फ्लू की दहशत… राजधानी में दर्जनभर कबूतरों की मौत… पशु चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट… भेजे जाएंगे सैंपल… कलेक्टर ने दिए ये निर्देश…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से भावुक आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दी।
Grand News June 15, 2025
अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?