Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला से गैंगरेप के मामले में है आरोपी, पूरे लॉकडाउन पुलिस को देता रहा चकमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

महिला से गैंगरेप के मामले में है आरोपी, पूरे लॉकडाउन पुलिस को देता रहा चकमा

GrandNews
Last updated: 2021/01/13 at 6:29 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

महिला से गैंगरेप के बाद फरार पुलिस जवान को क्राइम ब्रांच ने 10 महीने के बाद पकड़ा है। घटना के समय आरोपी जवान डबरा थाना में पदस्थ था। जब उस पर मामला दर्ज था तो उसके पांच दिन बाद पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन का फायदा उठाकर वह अपने ही विभाग को चकमा देता रहा। एसपी ने क्राइम ब्रांच को उसे गिरफ्तार करने का टास्क दिया था। क्राइम ब्रांच ने उसे मंगलवार रात को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया है।

डबरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारौली में रहने वाली 23 वर्षीय महिला 20 मार्च 2020 को अपने बेटे के साथ डबरा अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आई हुई थी, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंची तो उसे पता लगा कि जन्म प्रमाणपत्र के लिए बेटे के दस्तावेज लाना भूल गई है। वह वापस घर जाने के लिए निकली थी कि उसे उसका रिश्ते में देवर लगने वाला नागेंद्र कुशवाह और नागेन्द्र का साथी आरक्षक गोविंद मिल गए। इन्होंने उसे अपनी कार में बैठा लिया और सुनसान इलाके में बने एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसे धमकाया था कि किसी से इस बात का जिक्र तक न करे। महिला ने मामले की शिकायत डबरा पुलिस थाने में की थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पूर्व में एक आरोपी नागेंद्र को पकड़ कर जेल भेज दिया, लेकिन आरक्षक तभी से फरार चल रहा था। इस वारदात में फरार आरक्षक को पकड़ने के लिए एसपी अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच पुलिस को पकड़ने का टास्क दिया। क्राइम ब्रांच पुलिस ने अपने स्तर से पता किया कि आरक्षक के अपने घर आने की सूचना मंगलवार रात को मिली थी। जिस पर पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एएसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है कि पुलिसकर्मी का नाम रेप के मामले में था। उसे पकड़ा गया है।

- Advertisement -
Ad image

घटना के बाद तत्काल सस्पेंड कर दिया गया था। घटना 20 मार्च 2020 की थी। उसके पांच दिन बाद ही 25 मार्च के पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन लग गया। कोरोना के चलते पुलिस की प्राथमिकताएं बदल गईं। इसलिए आरोपी जवान बचता रहा था।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ARRESTING : महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार… घर पर मिला अवैध शराब… आबकारी अमले ने दी दबिश
Next Article मनचले ने हाथ पकड़ा तो किया विरोध, फिर घर समाने सरफिरे ने कर दिया ये काम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायपुर में अवैध बैनरबाजों पर निगम का एक्शन — जुर्माना, नोटिस और FIR का अल्टीमेटम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
CG NEWS : रथयात्रा के दिन दोस्तों ने मिलकर की अपने ही साथी की हत्या, फिर बांधकर नदी में फेंका, सभी आरोपी हिरासत में 
क्राइम छत्तीसगढ़ मुंगेली June 30, 2025
CG NEWS: तेज बारिश मे भी चक्का जाम पर बैठे ग्रामीणों को कलेक्टर ने फोन से दी समझाइस, 6 घंटा बाद चक्काजाम समाप्त
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 30, 2025
CG NEWS: दुर्ग में सफाई कर्मियों के धरने को भूपेश बघेल का समर्थन, कहा- स्कूल बंद कर बेरोजगारी बढ़ा रही सरकार
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?