Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर डोमन सिंह ने कोविड वैक्सीन की पहली खेप का अवलोकन किया : वैक्सीन के लिए सभी आदर्श प्रोटोकाल का पालन किया जाए – कलेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कलेक्टर डोमन सिंह ने कोविड वैक्सीन की पहली खेप का अवलोकन किया : वैक्सीन के लिए सभी आदर्श प्रोटोकाल का पालन किया जाए – कलेक्टर

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/01/14 at 3:35 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

कलेक्टर  डोमन सिंह ने कोविड वैक्सीन की पहली खेप का अवलोकन किया : वैक्सीन के लिए सभी आदर्श प्रोटोकाल का पालन किया जाए – कलेक्टर

महासमुंद । कलेक्टर डोमन सिंह ने कोविड -19 वैक्सीन की कल बुधवार को जिला मुख्यालय महासमुंद पहुंच चुकी पहली खेप के सुरक्षित रख-रखाव देखने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय स्थित वैक्सीन भंडार कक्ष पहुँचे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल उनके साथ थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे ने बताया कि पहली खेप में 5490 डोज मिले हैं। वैक्सीन की डोज को यहाँ जिला स्तरीय कोल्ड स्टोरेज में 2 से 8 डिग्री टेम्प्रेचर में सुरक्षित रखा गया है। डॉ. मंडपे ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन कक्ष के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन के लिए सभी आदर्श प्रोटोकाल का पालन किया जाए।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा 16 जनवरी को जिन लोगों को कोविड -19 वैक्सीन का टीका लगाया जाना है उन सबकी ब्लॉकवार सूची आज शाम तक डॉ. मित्तल को मुहैया करायें। उन्होंने कहा कि इस माह की 16 तारीख से जिले में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होना है। प्रथम चरण में जिला अस्पताल महासमुंद सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली और पिथौरा में लगाया जाएगा। इन तीनों स्थानों पर  वैक्सीन  की डोज सुरक्षित पहुँच जाए यह सुनिश्चित कर लिया जाए। इन सभी केंद्रो पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में भी अभी जानकारी भी ले लें। आगे भी बाकी 33 केंद्रो पर लगने वाले टीका के लिए भी सभी आवश्यक एवं जरूरी व्यवस्था सुनिशित कर ली जाए।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने दिया इस्तीफा
Next Article बड़ी ख़बर : राहुल गांधी ने किसानों को लेकर… केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Foreign devotees of Bajrangi: बजरंगी के विदेशी भक्त जिनकी हनुमान पर है अटूट आस्था, जानें कब और कैसे उन पर बरसी हनुमत कृपा
Grand News NATIONAL दिल्ली देश धर्म रोचक खबरें वायरल वीडियो July 20, 2025
CRIME NEWS: क्या राजनीति बन रही इंसाफ में रुकावट? पूर्व विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई उल्टा पीड़ित पर!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 20, 2025
CG NEWS: मजरकट्टा मोड़ पर हादसा, बरसात में फिसली पिकअप, चालक का पैर फंसा, ग्रामीणों ने बचाया
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?