Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन… जिलों को वितरण शुरू… देखिए आपके जिले में कितने डोज मिलेंगे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन… जिलों को वितरण शुरू… देखिए आपके जिले में कितने डोज मिलेंगे…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/14 at 11:36 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

 

Contents
किस जिले को कितने डोजबालोद7670बलोदाबाजार10560सरगुजा13820सूरजपुर11760सुकमा5130राजनांदगांव17180रायपुर37390रायगढ़20360नारायणपुर3350कवर्धा8780कोंडागांव7500कोरबा13590मुंगेली5630महासमुंद10970कोरिया9220बस्तर11080बीजापुर4440बेमेतरा6660बिलासपुर22950बलरामपुर8250जशपुर15390कांकेर11470जांजगीर चांपा12720गौरेला4230गरियाबंद7880दुर्ग20510दंतेवाड़ा7230धमतरी

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। कोरोना से जंग के लिए प्रदेश को कोविशील्ड की 3.23 वैक्सीन पहली खेप के रूप में बुधवार को मिल गई है। सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से भेजे गए कोरोना वैक्सीन से भरे 27 बाॅक्स लेकर मुंबई से उड़ा विमान राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दोपहर 1.40 बजे उतरा। विमान से सुरक्षित उतारकर रखने के लिए वैक्सीन वैन को रन-वे तक ले जाया गया। वैक्सीन वैन के साथ पुलिस गाड़ियों का काफिला आधा घंटे के भीतर डीकेएस अस्पताल के पीछे स्टेट वैक्सिनेशन स्टोर में पहुंच गया। पूजा-पाठ के बाद टीके स्टोर के डीप फ्रीजर में रखे गए हैं। प्रदेश में 16 जनवरी को सुबह से 2.67 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगना हैं। इस वजह से बुधवार को देर शाम से ही वैक्सीन अलग-अलग जिलों में भेजने का सिलसिला शुरू हुआ और रात तक रायपुर, बिलासपुर तथा दुर्ग संभाग के 18 जिलों के लिए वैक्सीन रवाना भी कर दी गई। वैक्सीन आने के साथ ही प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में 16 जनवरी से 2.67 लाख लोगों को कोविशील्ड लगाने की शुरूआत हो रही है। इसके लिए तैयारियां पहले ही हो चुकी है।

- Advertisement -

वैक्सीन की आखिरी खेप बुधवार रात 9.30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना की गई। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमरसिंह ठाकुर ने बताया कि बचे हुए दस जिलों को आज यानी गुरूवार शाम तक वैक्सीन पहुंचा दिए जाएंगे। रायपुर जिले को वैक्सीन के डोज सबसे आखिरी में दिए जाएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा 37 हजार 390 डोज रायपुर को ही मिल रहे हैं।

सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद गेट नंबर 4 से दाखिल हुआ : वैक्सीन वाहन दोपहर 1 बजे यानी विमान आने के 40 मिनट पहले कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद गेट नंबर चार से विमानतल पर दाखिल हुआ। यहां इंडिगो फ्लाइट के विमान से उतरे 27 बॉक्स वैक्सीन वेन में लोड किए गए। विमानतल पर मौजूद अधिकारियों की ओर से वैक्सीन रिसीविंग राज्य टीकाकरण अधिकारी के साथ जिला नोडल रायपुर और सीएमएचओ ने की। डॉ. अमरसिंह ठाकुर और डॉ. मीरा बघेल ने भी एक बॉक्स वैक्सीन वाहन में चढ़ाया।

पूजा-पाठ के बाद फ्रीजर में : नवा रायपुर से वैक्सीन का काफिला धमतरी रोड होकर शहर में दाखिला हुआ और दोपहर 2.35 बजे स्टेट वैक्सीन स्टोर पहुंचाथ। स्टोर में हेल्थ विभाग के अफसरों ने पूजा पाठ के बाद वैक्सीन वेन के गेट खोले। इसके बाद वैक्सीन के 27 डिब्बे एक एक कर खोलकर कोविशील्ड के वायल वैक्सीन स्टोर के डीप फ्रीजर तक पहुंचाए गए। शाम करीब 4 बजे से वैक्सीन प्रदेश के जिलों में भेजना शुरू कर दिए गए।

किस जिले को कितने डोज

बालोद

7670

बलोदाबाजार

10560

सरगुजा

13820

सूरजपुर

11760

सुकमा

5130

राजनांदगांव

17180

रायपुर

37390

रायगढ़

20360

नारायणपुर

3350

कवर्धा

8780

कोंडागांव

7500

कोरबा

13590

मुंगेली

5630

महासमुंद

10970

कोरिया

9220

बस्तर

11080

बीजापुर

4440

बेमेतरा

6660

बिलासपुर

22950

बलरामपुर

8250

जशपुर

15390

कांकेर

11470

जांजगीर चांपा

12720

गौरेला

4230

गरियाबंद

7880

दुर्ग

20510

दंतेवाड़ा

7230

धमतरी

 

 

  • सबसे ज्यादा डोज रायपुर को – 37 हजार
  • सबसे कम डोज नारायणपुर को – 3 हजार

वैक्सीन वाहन सजाया गया
कोविशील्ड की पहली खेप आने की सूचना हेल्थ विभाग को मंगलवार देर रात ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दे दी थी। इसलिए वैक्सीन को एयरपोर्ट से स्टेट वैक्सीन स्टोर तक लाने की तमाम प्लानिंग विभाग की ओर से सुबह 9 बजे ही की गई। वैक्सीन वाहन को सजाया भी गया। राज्य टीकाकरण अफसर के साथ रायपुर सीएमएचओ डा. मीरा बघेल और नोडल अफसर सिम्मी नाहिद के साथ पुलिस की टीम सुबह 9 बजे के आसपास स्टेट वैक्सीन स्टोर में पहुंच गई थी। इसके बाद वैक्सीन वाहन को फूलों से सजाया गया और यहां से काफिला दोपहर 12.30 बजे एयरपोर्ट के लिए निकला।

132 करोड़ लोगों को वैक्सीन कैसे लगेगी इसकी चिंता भी करे केन्द्र : भूपेश
कोरोना वैक्सीन के अलग-अलग प्रदेशों में भेजे जाने औैर फ्रंट लाइन वॉरियर को पहले लगाए जाने पर कहा है कि भारत सरकार के मुताबिक देश के तीन करोड़ लोगों को पहले वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में कुल 135 करोड़ लोग रहते हैं। ऐसे में 132 करोड़ लोगों को वैक्सीन कैसे लगाई जाएगी इसका भी केन्द्र को जवाब देना चाहिए। सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार आम जनता के लिए भी फरवरी अंत तक वैक्सीन उपलब्ध कराए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पश्चिम बंगाल: शुभेंदु के बाद अब ममता बनर्जी के भाई कार्तिक हो सकते हैं भाजपा में शामिल… कही ये बात…
Next Article कृषि कानून का विरोध : ट्रैक्टर रैली निकालकर कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव… साथ ही इस मंत्री का विवादित बयान… कही ये बड़ी बाते 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bollywood News: हुमा कुरैशी ने ‘मालिक’ के गाने के लिए नहीं ली फीस, वजह सुनकर फैंस हुए फिदा
bollywood Grand News मनोरंजन June 28, 2025
CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान नई तकनीकी के उपयोग से आएगी विवेचना में तेजी
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आज से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?