Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: FIR : राजधानी में “मुनगा” विवाद… जान पर बन आई बात… मामला पहुंचा थाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

FIR : राजधानी में “मुनगा” विवाद… जान पर बन आई बात… मामला पहुंचा थाना

Desk
Last updated: 2021/01/14 at 1:39 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। राजधानी के कबीर नगर क्षेत्र में “मुनगा” विवाद हो गया है। मामूली सी बात को लेकर दो परिवारों के बीच ऐसी झड़प हुई कि मामला थाना तक पहुंच गया। मुनगा को लेकर सिर फुटव्वल की भी स्थिति निर्मित हो गई। आलम यह था कि दोनों परिवारों की तरफ से ईंट और पत्थरबाजी तक हो गई। वहीं मामला अब थाना पहुंच गया है और पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक वाल्मिकी नगर निवासी मरियम खान का कहना है कि उसका बेटा असरफ खान मुहल्ले में लगे पेड़ पर चढकर मुनगा तोड रहा था। यहां रहने वाला अनुप यादव भी मुनगा तोड़ने आया। असरफ के हाथ से कुछ मुनगे नीचे गिर गए। इसे उठाकर अनुप जाने लगा। असरफ ने उसे रोका। इस पर अनुप यादव और उसकी मां लीला यादव ने हमें गालियां देना शुरू कर दिया। बाल पकड़कर मुझे पीटने लगे, मेरी सिर व दाहिने पैर के घुटने में चोट आई है।

- Advertisement -
Ad image

इधर, अनुप यादव का कहना है कि पेड़ पर किसी का अधिकार नहीं है। मुहल्ले के सभी लोग इससे मुनता तोड़ते हैं। मैंने बाड़ी में गिरे मुनगे उठा लिए तो असरफ ने बदसलूकी की। उसकी बहन मुमताज और मां मरियम ने मुझे गाली दी। यह सुनकर मेरी मां लीला यादव आई और उन्हें रोका। मरियम ने मेरी मां के सिर पर ईंट दे मारी। असरफ खान ने मुझे हाथ मुक्का मारा इससे मेरी आंख के पास चोट आई। पूरा परिवार मिलकर हमें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PLANING : महापौर ढे़बर ने ली… सर्वदलीय पार्षदों की बैठक… योजनाओं के अमल पर चर्चा
Next Article KBC 12: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग ख़त्म… अमिताभ बोले- अब थक चुका हूँ…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Biggest flop film : ये है भारत के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, बनाने में लगा था 45 करोड़, कमाई सिर्फ 60 हजार   
Grand News July 6, 2025
itel City 100 : 7500 रुपये में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें इसके तगड़े फीचर्स
itel City 100 : 7500 रुपये में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें इसके तगड़े फीचर्स
Technology July 6, 2025
Sawan Somwar 2025 : कब है सावन का पहला सोमवार? जानें तिथि, पूजन विधि और शुभ योग
देश July 6, 2025
RAIPUR ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, दो की हालत गंभीर
RAIPUR ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ रायपुर July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?