Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : मकर संक्रांति आज… सूर्य देव होंगे उत्तरायण… बदलेंगे भाग्य… पढ़िए आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : मकर संक्रांति आज… सूर्य देव होंगे उत्तरायण… बदलेंगे भाग्य… पढ़िए आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2021/01/14 at 6:44 AM
Desk
Share
7 Min Read
SHARE

दिनांक – 14 जनवरी, 2021 (मकर संक्रांति)

- Advertisement -

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन गुरुवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। सूर्य की मकर संक्रांति है। सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 4 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष: सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। लम्बे समय से रूके हुए काम पूरें होगें। कोई वाद-विवाद समाप्त होने की संभावना है। आपको सोच-समझकर अपनी बात किसी के सामने रखना चाहिए। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य है। आप किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई काम आसानी से पूरा हो जायेगा। घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

- Advertisement -

वृष: जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जायेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन है। पहले दी गयी किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में मधुरता रहेगी। दोस्तों से मदद मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

- Advertisement -

मिथुन: नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांगेगा। आप उनकी मदद करेंगे। किसी काम के लिए आप बड़े फैसले ले सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

कर्क: किसी काम के लिए आपके मन में नया आईडिया आयेगा। काम की अधिकता होने से आपको तनाव हो सकता है। ऑफिस में काम को जल्दबाजी में करने से बचिए। प्रॉपर्टी के लिये अच्छी डील मिल सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह: अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो दिन शुभ है। आपको काफी फायदा होगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। घर का वातावरण आपको आनंदित बनाये रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान बढ़ेगा।

कन्या: आपको लाभ के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा। आप चिंता मुक्त रहेंगे। नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आ सकती है। विवाहितों को अपने रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिलेगी जिससे मन खुश रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगा।

तुला: आपको कुछ नए लोगों से विशेष काम में मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जॉब कर रही महिला का काम समय से पूरा होगा। जिससे वे अपने लिए समय निकालेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आप परिवार वालों के साथ मंदिर में भगवान का दर्शन करने जायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी, साथ ही उनके साथ आप कहीं बहार घुमने जायेंगें। दोस्तों से किसी विषय पर लम्बी बात होगी।

वृश्चिक: आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के नयें स्त्रोत मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। मीडिया से जुड़े विध्यार्थियों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, किसी नये विष्य पर आपको काम करने का मौका मिलेगा। आपने साथी पर भरोसा बनाये रखें , दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा,जिनसे मिलकर पूरानी यादे ताजा करेंगें। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

धनु: आप किसी पूरानी बात को लेकर परेशान रह सकते है। जिससे आपका कोई जरुरी काम रूकने की संभावना है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिन सफलता प्रदान करने वाला है, आपको पढ़ाई में सीनियर्स का स्पॉर्ट मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद सेरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर: आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। बिजनेस को बढाने में आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर प्लानिंग करेगें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसें खर्च करने से आपको अभी बचना चाहिए। इस राशि के छात्र अपने मित्रों से पढाई के विषय में मदद ले सकते हैं। शाम को आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्गों को भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ: आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके व्यवहार की तारीफ होगी। मेहनत के बल पर आप सफल होंगे। आप किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में किसी करीबी से सोच-विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। जिससे इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से सब ठीक होगा।

मीन: आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सीनियर्स के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। व्यापार में आपको अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में बरकत होगी। आपके दम्पत्य जीवन में मजबूती आयेंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे जो आपके लिये फायदेमंद रहेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं
Next Article BIG NEWS : कमाना चाहते हैं इनाम के 5 करोड़… तो बस, बन जाइए ’इन्फार्मर’… करना क्या है, पढ़ें यह खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : हाईकोर्ट बिलासपुर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की संशोधित तिथि को वापस लिया, अब छुट्टियां रहेंगी पहले की तरह
CG NEWS : हाईकोर्ट बिलासपुर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की संशोधित तिथि को वापस लिया, अब छुट्टियां रहेंगी पहले की तरह
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, धान की खड़ी फसल जलकर खाक
CG NEWS : शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, धान की खड़ी फसल जलकर खाक
छत्तीसगढ़ सक्ती May 11, 2025
CG NEWS : भानुप्रतापपुर में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में श्री मारुति की जीत, सेमीफाइनल में पहुंची 
CG NEWS : भानुप्रतापपुर में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में श्री मारुति की जीत, सेमीफाइनल में पहुंची 
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?