Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME : विवाहिता की हत्या, पति पर शक की सूई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CRIME : विवाहिता की हत्या, पति पर शक की सूई

GrandNews
Last updated: 2021/01/14 at 7:58 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

सदर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में बुधवार देर शाम विवाहिता की हत्या की गई। पति भी पास ही घायल अवस्था में मिला। पति के परिजनों ने बताया कि दो बाइक सवार छह बदमाशों ने बहु की हत्या और बेटे को घायल कर लूटपाट की है। गुरुवार को विवाहिता के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे और उसके ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता के पति और ससुर को हिरासत में लेकर दहेज-मृत्यु का केस दर्ज कर लिया। गुरुवार को विवाहिता के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को उठाने से इंकार कर दिया। जिसपर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लेने और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद विवाहिता का शव लेकर परिजन सोनीपत चले गए।

सिविल अस्पताल में पूजा की हत्या की जानकारी देते उसके परिजन।
सिविल अस्पताल में पूजा की हत्या की जानकारी देते उसके परिजन।

सोनीपत के गांव चिड़ाना निवासी संजीत उर्फ सोनू ने बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। उससे छोटी बहन पूजा की शादी नवंबर 2019 में पानीपत के निजामपुर निवासी विकास के साथ की थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी पूजा के ससुराल वाले कार और पांच लाख रुपये की मांग के लिए उसे तंग करते रहे। दिसंबर 2020 में गांव में पंचायत हुई। जिसमें विकास व उसके परिजनों को पूजा को तंग न करने की बात कहकर अपने साथ ले गए। कुछ दिन सब ठीक रहा। फिर 12 मार्च को उसके पति व ससुराल पक्ष ने मारपीट की।

- Advertisement -
Ad image

बेटी ने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद 15 मार्च उसके पिता पूजा के ससुराल जाकर 1 लाख रुपये दे आए। इसके बाद भी आरोपियों की नीयत नहीं बदली। अब बुधवार 7:45 बजे पूजा के ससुर चरण सिंह ने उसके पिता कृष्ण को फोन करके बताया कि बेटा और बहु को किसी ने चोट मार दी है, जल्दी आ जाओ। सिविल अस्पताल पहुंचकर भी पूजा की मौत की बात नहीं बताई। उन्होंने इमरजेंसी में जाकर देखा तो पूजा मृत मिली। पूजा की गर्दन पर चाकू के निशान मिले। जबकि पति विकास की कमर पर मामूली खरोंच थी। सदर थाना पुलिस ने पति विकास, ससुर चरण सिंह, सास सत्यवंती और देवर रिंकू के खिलाफ धारा 304B व 34 के तहत केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

5:40 पर नॉर्मल बात कर रही थी पूजा
सोनू ने बताया कि बुधवार 5:40 पर उसकी पूजा से बात हुई थी। तब वह नॉर्मल घर-परिवार की बातें कर रही थी। किसी तरह से परेशान नहीं थी।

- Advertisement -

सास ने बुला रखे थे अपनी भतीजे
सोनू ने बताया कि बुधवार को फोन पर पूजा ने बताया था कि सास सत्यवंती के छह भतीजे घर आए हुए हैं। पूजा ने कहा कि वैसे ये सभी बात करते थे, लेकिन आज नहीं कर रहे। सोनू ने बहन की हत्या में भतीजों के शामिल होने का आरोप लगाया है।

दूसरी लड़की से बात करता था विकास
पूजा के परिजनों ने बताया कि पूजा ने विकास को मोबाइल पर किसी दूसरी लड़की से बात करते हुए पकड़ा था। विरोध करने पर विकास ने पूजा के साथ मारपीट की थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME : 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, बकरी बांधने गई थी बाहर मुंह दबाकर टपरे में घटना को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Next Article मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे देश सहित गरियाबंद नगर में भी श्री रामजन्मभूमि तीर्थ निधि समर्पण संग्रहण का महाभियान शुरू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
CG : लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
रायपुर June 13, 2025
CG NEWS : इलाज के बहाने 7 साल की बच्ची का अपहरण! तलाश में जुटी पुलिस 
CG NEWS : इलाज के बहाने 7 साल की बच्ची का अपहरण! तलाश में जुटी पुलिस 
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 13, 2025
CG BREAKING : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल निलंबित, नियमों के खिलाफ किया था काम 
CG BREAKING : सारंगढ़-बिलाईगढ़ शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल निलंबित, नियमों के खिलाफ किया था काम 
छत्तीसगढ़ बिलाईगढ़ June 13, 2025
CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?