Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने राम मंदिर के लिए दिया 21 हजार का चेक, मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने राम मंदिर के लिए दिया 21 हजार का चेक, मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा…

GrandNews
Last updated: 2021/01/15 at 10:48 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए चंदा जुटाने का काम आज से शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने आरएसएस और उसके आनुषांगिक संगठनों के नेताओं को 21 हजार रुपए का चेक सौंपकर अभियान की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए वित्तीय मदद जुटाने को श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति का गठन हुआ है।

राज्यपाल अनुसूईया उइके ने आज दोपहर बाद श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को 21 हजार रुपए का चेक सौंपा। समिति ने उन्हें मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे विश्व हिन्दु परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में निधि संग्रह अभियान आज से शुरूआत होना था। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल से निधि प्राप्त कर इसकी औपचारिक शुरूआत की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

राज्यपाल से चंदा लेने वालों में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति के प्रांत प्रमुख बृजलाल गोयल, निधि संग्रह प्रमुख घनश्याम चौधरी, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र दुबे शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह समिति अब पूरे प्रदेश में आनुषांगिक संगठनों के जरिए चंदा इकट्‌ठा करेगी। इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा भी शामिल हो रही हैं।

- Advertisement -

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर के नाम पर पहले लिए गए चंदे पर सवाल उठा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है, भाजपा ने राम मंदिर के शिलान्यास के लिए मांगे गए पैसे का अब तक हिसाब नही दिया है। अब फिर से धन संग्रह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, इसका हिसाब जनता को बताना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आखिर उसका हिसाब छुपाने का क्या कारण है।

- Advertisement -

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद हो रहा है। मंदिर निर्माण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर कमेटी बनी है। मंदिर निर्माण उसी कमेटी की देख रेख में होगा। कमेटी ने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए अपना बैंक खाता भी सार्वजनिक किया है। जिस किसी को मंदिर निर्माण में सहयोग करना होगा, इसी खाते में कर सकता है। अब आरएसएस किस हैसियत से मंदिर के नाम पर चंदा एकत्रित करने जा रहा है?

CM के बयान पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। रमन सिंह ने कहा, रामकाज में विघ्न डालने का कांग्रेस का इतिहास रहा है। पहले पूछते थे, प्रभु श्रीराम का अस्तित्व है क्या? फिर पूछने लगे मंदिर की तारीख कब बताओगे? अब मंदिर निर्माण होने लगा तो पूछते हैं कि चंदे का हिसाब कब दोगे?

जवाब में कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर के चंदे का हिसाब मांग लिया तो रमन सिंह को क्यों तकलीफ हो रही है? रमन सिंह अब कम से कम यह तो न कहे कि चंदे का हिसाब न देना भी रामकाज है। त्रिवेदी ने कहा, भाजपा को आगे बढ़ाने के लिये राम नाम और राम नाम से एकत्रित चंदे की धनराशि का उपयोग बंद होना चाहिए।

कांग्रेस का दावा शिलापूजन के लिए जुटाए थे 1400 करोड़

कांग्रेस नेता और पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दावा किया, आरएसएस के अनुषांगिक संगठन विश्व हिंदु परिषद ने शिलापूजन के बहाने ईंटो के साथ-साथ 1400 करोड़ रुपए एकत्रित किये थे। त्रिवेदी ने कहा, राम मंदिर के नाम पर इकट्‌ठा किए गए इस चंदे का कोई हिसाब विश्व हिंदु परिषद या आरएसएस या भाजपा ने आज तक नहीं दिया है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, #रायपुर, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरोना के खिलाफ विश्‍व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कल से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्‍या होगी प्रक्रिया
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में मिले 600 से कम कोरोना मरीज़… 07 मरीज की उपचार के दौरान मौत… जानिए आपके जिले में कितने मिले कोरोना मरीज़…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: विधायक देवेन्द्र ने किया संविधान चौक का लोकार्पण,
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?